एक्सप्लोरर

यूपी में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, अयोध्या में 7 डिग्री तक गिरा पारा, 48 घंटों में बारिश का अलर्ट

UP Weather Update: यूपी में दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला है. जिसके चलते पिछले दो दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है लेकिन ठंडी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है तो वहीं राम नगरी अयोध्या में शुक्रवार का सबसे सर्द दिन रहा. यहां तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है. इसके साथ ही सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है. 

उत्तर प्रदेश में आज शनिवार को मौसम शुष्क ही रहने की संभावना हैं लेकिन रात और सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार 8 दिसंबर और 9 दिसंबर को मौसम में बदलेगा और कई जिलों में हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं. दोनों दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कोहरा भी आम लोगों को परेशान कर सकता है. 

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
यूपी में आज मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सँभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, देवरिया और कुशीनगर में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में लोगों से सड़कों पर गाड़ी चलाते समय सावधान रहने की ज़रूरत है. 

10 दिसंबर से एक बार फिर मौसम साफ रहेगा. पिछले 24 घंटों में अयोध्या में सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान इस सीजन में सबसे कम 7.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. वहीं इटावा, बुलंदशहर, नजीबाबाद, बरेली और बहराइच में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. अगले पाँच दिनों में मौसम में कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget