एक्सप्लोरर

UP Weather Update: यूपी में सर्द हवाओं ने गिराया पारा, अगले 3 दिनों में और बढ़ेगी सर्दी, अयोध्या में 5 डिग्री पहुंचा तापमान

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं ने तापमान और गिरा दिया है. ठंडी हवाओं ने लोगों को घर में रहने को मजबूर कर दिया है, आने वाले दिनों में और सर्दी बढ़ेगी.

UP Weather Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं ने पारा नीचे गिरा दिया है. यूपी में लगातार सर्दी का सिलसिला जारी है. सर्दी के बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में और ठंड बढ़ेगी. हालांकि इस हफ्ते बारिश का कोई अनुमान नहीं है, 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क ही रहेगा और कई जगहों पर छिछला कोहरा देखने को मिल सकता है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज 19 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान जताया गया है. इस दौरान तराई वाले इलाकों में हल्के से मध्यम तक कोहरा छाया रहेगा. इसी तरह 20 और 21 दिसंबर को भी मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान हैं, लेकिन इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आने का अनुमान है. 
 
अलाव का सहारा लेने के मजबूर लोग 
सर्द हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भी खासी गिरावट देखी जा रहा है. सुबह और शाम के समय हड्डियां गलाने वाले सर्दियां शुरू हो गई हैं. जिसकी वजह से लोग अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं या फिर घर में दुबककर बैठ रहे हैं. ज़्यादा जरूरी हो तो ही घर से निकल रहे हैं. पिछले 24 घटों में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. 

जानें प्रमुख जनपदों का तापमान
राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.  बरेली में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो वहीं मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 7.4, शाहजहांपुर में 6.9, कानपुर नगर में 7.4, मेरठ में 8.5, मुज़फ़्फ़रनगर में 7.4, आगरा में 10.4, सुल्तानपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. वहीं बांदा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.  अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है. 

Delhi-Varanasi Vande Bharat: वाराणसी से दिल्ली की दूसरी वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में चलेगी छह दिन, जानें- रूट, टाइम टेबल और सारी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News:योगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेदन
योगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेदन
UP News: सपा पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 'योगी सरकार ने किसानों को संकट से निकाला'
यूपी: सपा पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 'योगी सरकार ने किसानों को संकट से निकाला'
योगी सरकार में 51 लाख से ज्यादा किसानों फायदा, 45 हजार करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान
योगी सरकार में 51 लाख से ज्यादा किसानों फायदा, 45 हजार करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान
मोहम्मद अहसान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना सकेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी इजाजत
मोहम्मद अहसान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना सकेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी इजाजत

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget