एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में चिपचिपी गर्मी ने किया बेहाल, आज इन जिलों में होगी बारिश, 22 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश में इन दिनों बारिश की सिलसिला कमजोर हो गया है, जिसकी वजह से कहीं धूप तो कहीं काले बादलों की आवाजाही जारी है. बारिश कम होने की वजह से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है.

उत्तर प्रदेश में कहीं रिमझिम बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है. सोमवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिली लेकिन, बाकी हिस्सों में धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन इससे लोगों को राहत मिलने वाली नही हैं. 

उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर हो गया है, मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के पश्चिमी संभाग में आज कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश के बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. जबकि पूर्वी हिस्से में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 21 अगस्त तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा.  

इस दिन से फिर एक्टिव हो रहा मानसून

सूबे में 22 अगस्त से मानसून फिर से एक्टिव होता दिखाई दे रहा है. इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू होगा. 23 अगस्त को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. 

यूपी में आज यहां होगी बारिश 

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, झांसी, ललितपुर और सोनभद्र में आज कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. 

जबकि नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, संभल, बदायूं, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, औरैया, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, गोरखपुर, मीरजापुर और चंदौली में आज एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती है. 

दो दिन बाद गर्मी से मिलेगी राहत

इन जिलों में मेघ गर्जन या वज्रपात जैसा कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा. लेकिन, इसके बाद अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

UP के सभी 75 जिलों को सीएम योगी ने लखनऊ से भेजा गिफ्ट, अब ये काम हो जाएगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget