एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें आपके इलाके का हाल

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ये बदलाव है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार (13 फरवरी) को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है. राज्य में आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. जिसके चलते प्रदेश में दो दिन बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने आज भी कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और पूर्वी यूपी में ओले गिरने की संभावना जताई गई है. बारिश की वजह से लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिलेगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उत्तरी पाकिस्तान व जम्मू संभाग में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा था, जिसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा. आईएसडी ने आज मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है. 

राज्य में एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की संभावना जताई गई है जबकि पूर्वी यूपी एक या दो स्थानों पर ओला वृष्टि हो सकती है. बुधवार को भी कुछ हिस्सों बारिश की संभावना बनी हुई है. हालाँकि इसके बाद अगले चार दिन 18 फ़रवरी तक मौसम शुष्क ही रहने की संभावना हैं. इस बीच 24 घटों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के बाद 3-4 दिनों मामूली गिरावट हो सकती है. 

इन इलाक़ों में बारिश का अलर्ट
यूपी में आज वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज और मिर्ज़ापुर में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है. इसके साथ ही चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर ग़ाज़ीपुर में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है. महोबा, बाँदा, फ़तेहपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया में कुछ स्थानों और ललितपुर, झाँसी, जालौन, हमीरपुर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. 

इन इलाक़ों में गरज के साथ ओले
आज यूपी के बाँदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में मेघ गर्जन व बिजली की चमक के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, फ़तेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया में आकाशीय चमक और मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है.

Farmers Protest: 'चौधरी चरण सिंह का ये कैसा सम्मान', किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget