एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, पूरे प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट, अभी और गिरेगा पारा, जानें- मौसम का हाल

Weather Today in UP: प्रदेश में पिछले तीन दिनों से अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गलन बढ़ गई है. लोग ठंड की वजह से काँपने को मजबूर हो गए हैं.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की बौछार हुई, जिसकी वजह से सर्दी और बढ़ गई है. प्रदेश में सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे. राजधानी लखनऊ में सूर्य देवता ने दर्शन तक नहीं दिए, जिसकी वजह से लोग घरों में दुबके रहे. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों कोहरा छाया रहेगा. इस बीच अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. 

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गलन बढ़ गई है. लोग ठंड की वजह से काँपने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन आज बुधवार 10 जनवरी को मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है. इसके साथ ही प्रदेश में ज़्यादातर हिस्सों में कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. इसी तरह 11 जनवरी से 13 तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरे से फ़िलहाल राहत नहीं है. 

यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में छाया कोहरा
यूपी में आज कुछ एक ज़िले छोड़ दें तो लगभग पूरे प्रदेश में ही आज सुबह से धुंध छाए रहने का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, भीमनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, बाराबांकी बरेली, बदायूं, लखनऊ, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, फ़ैज़ाबाद, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, बलिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, मऊ, आज़मगढ़, वाराणसी चंदौली, जौनपुर, अंबेडकर नगरी सुल्तानपुर में कोहरा छाया रहेगा. 

इधर पश्चिमी यूपी के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस समेत फ़ैज़ाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर, जालौन, झाँसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, में भी आज कोहरा छाया रहेगा, हालाँकि  अब प्रदेश में बारिश का सिलसिला थमता नज़र आ रहा है. आज कहीं भी बारिश के आसार नहीं है.  

पिछले 24 घंटों में मुज़फ़्फ़रनगर में सबसे ठंडा जनपद रिकॉर्ड किया गया है. यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा, इसके अलावा नोएडा व ग़ाज़ियाबाद के आसपास भी न्यूनतम तापमान छह या सात डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. इसके अलावा अन्य शहरों नजीबादबाद में 7.4, मेरठ में 7.0, मुरादाबाद में 8.0, आगरा 9.8 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले दो दिनों में पारा और गिरेगा.

UP News: मुख्तार अंसारी के साले को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब आएगा जेल से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget