एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच नए साल का स्वागत, ठंड की चेतावनी जारी

Weather Today in UP: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक ठंड का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा. शाहजहांपुर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरूआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी का दौर शुरु हो गया है. रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ठंडा से भी बहुत ठंडा रहा, तो वहीं कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक घना कोहरा और हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन इस दौरान कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहने की संभावना है तो वहीं आज कुछ जगहों से शीत दिवस होने की चेतावनी जारी की गई है. 2 जनवरी को भी मौसम में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा, जबकि 3 से 5 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाक़ों में गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. 

शाहजहांपुर में सबसे सर्द रही रात
प्रदेश में अगले पांच दिनों तक ठंड का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा. शाहजहांपुर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुज़फ़्फ़रनगर में न्यूनतम तापमान 5.8, नजीबाबाद में 6.5, कानपुर में 6.6 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

इन ज़िलों में शीत दिवस का अलर्ट
सोमवार को लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बहराइच, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मेरठ, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, बागपत, भीमनगर में घना कोहरे के साथ ठंडा से अधिक ठंडा दिन रहने का अनुमान जताया गया है. 

इसके अलावा बुलंदशहर, बदायूं, फ़र्रुख़ाबाद, कन्नौज, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फ़ैज़ाबाद, गोंडा, सुल्तानपुरस बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, आज़मगढ़., गोरखपुर, महाराजगंज, मऊ, कुशीनगर, देवरिया और बलिया में कई जगहों पर कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

UP News: श्मशान में जलती चिता के पास बिस्तर बिछाकर लेट गया बुजुर्ग, अब अधिकारियों ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget