एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में अगले 3-4 दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें- मौसम

Weather Today in UP: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड का सिलसिला जारी है. कड़ाके की सर्दी के बीच बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में जमकर बारिश देखने को मिली. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर के कई इलाकों में रातभर बारिश का सिलसिला चलता रहा, जिसकी वजह से ठंड और इजाफा हो गया. सर्दी के मौसम में बारिश के चलते लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं. आने वाले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. 

उत्तर प्रदेश में आज भी कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य में एक या दो स्थानों पर आज घने से अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक होने की चेतावनी जारी की गई है. 

अगले चार दिन जारी रहेगी बारिश
प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 2 से 5 फ़रवरी तक यूपी में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इस बीच लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा. लोगों को फ़िलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पाँच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 

इन इलाक़ों में आंधी तूफ़ान का अलर्ट
यूपी में आज भी नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, बदायूँ, कांशीराम नगर, एटा, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर में आंधी तूफ़ान के साथ बारिश और कोहरे छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. 

वहीं आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और रामपुर में कोहरे और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस बार जनवरी के महीने में ठंड ने 21 सालों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कोहरे और ठंडे मौसम के साथ 21 सालों में सबसे ठंडा जनवरी का महीना रहा है. 

Gyanvapi: व्यास जी के तहखाने में 31 साल बाद हुई पूजा, डीएम भी रहे मौजूद, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget