एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के बाद जमकर पड़े ओले, किसानों की बढ़ी समस्या

UP News: अलीगढ़ में बदलते मौसम के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है. ओले पड़ने के कारण फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है.

Aligarh News: अलीगढ़ में मौसम के करवट बदलते ही जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है. जहां एक ओर गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ मौसम का मिजाज बदलने के कारण गर्मियों की शुरुआत में भी सर्दी का एहसास होता हुआ नजर आ रहा है. तेज हवाओं के बाद अलीगढ़ में पड़े लगातार ओले की वजह से जन जीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त नजर आ रहा है.

मौसम विभाग के द्वारा तेज हवाओं के बाद हल्की बूंदाबांदी का अंदेशा जताया था, लेकिन अचानक तेज हवाओं के बाद लगातार पड़े ओले की वजह से शहर में सर्दी का एहसास होता हुआ नजर आया है. शहर के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है. अलीगढ़ में अभी कुछ दिन और मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

क्या होंगे बदलाव?
अलीगढ़ में गर्मी की पहली बारिश के साथ ही ओले भी जमकर पड़े, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आ गई और लोगों को सर्दी का अनुभव होने लगा. मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी का अंदेशा जताया था, लेकिन ओलावृष्टि की किसी को उम्मीद नहीं थी. 

अचानक बदले इस मौसम ने न केवल लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि जनजीवन भी प्रभावित हुआ. वहीं ओले गिरने के साथ ही सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई और लोग सिर छुपाने के लिए सुरक्षित जगहों की तलाश में दौड़ते नजर आए. दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपने दुकानों के शटर गिरा दिए, जबकि राहगीर ठंड से बचने के लिए इधर-उधर भागते देखे गए.

बदलते मौसम से किसानों में बढ़ी चिंता
अचानक हुई ओलावृष्टि से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई. गाड़ियां धीमी गति से चलने लगीं और कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई. साथ ही, फसलों पर भी इसका गहरा असर पड़ने की संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. मौसम के इस बदलाव ने लोगों को गर्मियों की शुरुआत में ही ठिठुरने पर मजबूर कर दिया. वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है और आने वाले कुछ दिनों में मौसम में और बदलाव देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 'मुलायम सिंह यादव की विचारधारा को भूली सपा', भाषा विवाद के बीच अखिलेश पर भड़के जयंत के विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget