एक्सप्लोरर

UP News: प्रयागराज में लागातार बढ़ रहा गंगा और यमुना का जलस्तर, जल पुलिस और गोताखोर तैनात

उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश से गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 11 सेंटीमीटर और छतनाग में 24 सेंटीमीटर है.

Prayagraj News: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश से गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 11 सेंटीमीटर और छतनाग में 24 सेंटीमीटर, जबकि नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 29 सेंटीमीटर बढ़ा है.

प्रयागराज में लागातार बढ़ रहे गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर 

सुबह 8:00 बजे गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर 78.31 और छतनाग में 74.9 मीटर दर्ज किया गया. जबकि सुबह 8:00 बजे यमुना नदी का  जलस्तर 75.37 मीटर रिकॉर्ड किया गया. दोनों नदियों का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है. बाढ़ कंट्रोल रूम से लगातार 24 घंटे गंगा यमुना नदियों के बढ़ते जलस्तर पर नजर रखी जा रही है. गंगा नदी में दो दिन पहले हरिद्वार बैराज से 97249 क्यूसेक, नरौरा डैम से 170574 क्यूसेक और कानपुर डैम से 106424 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. यह पानी प्रयागराज पहुंचने पर गंगा और यमुना नदियां उफान पर होंगी.

नाविकों को भी श्रद्धालुओं को लेकर गहरे पानी की ओर ना जाने के निर्देश दिए गए हैं. बगैर लाइफ जैकेट नावों के संचालन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. स्नान घाटों पर डीप वाटर बैरिकेटिंग के साथ ही जल पुलिस और गोताखोर तैनात किए गए हैं, तीर्थ पुरोहित,घाटिए और दुकानदार भी सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं, हालांकि अभी दोनों नदियां डेंजर लेवल से काफी नीचे बह रही हैं.

यूपी-उत्तराखंड समेत पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. बारिश के चलते नदियां नाले उफान पर हैं, जिसके चलते मैदानी इलाकों में नदियों के आसपास के जनपदों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. बारिश की वजह से गंगा और यमुना नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है. नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से कई जनपदों में यमुना और गंगा किनारे बसे जनपदों पर बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. 

यह भी पढ़े: Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 को लेकर सभी घटकों के साथ आज होगी बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget