एक्सप्लोरर

Video: दुकान का शटर उठाते ही दिखा दरिंदा! आराम से बैठा मिला 8 फीट लंबा अजगर, वीडियो वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दुकान का शटर उठाते ही अंदर 8 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंचे सर्प मित्र ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकान का शटर उठाते ही दुकानदार और आस-पास के लोग दंग रह गए. दरअसल, दुकान के अंदर करीब 8 फीट लंबा अजगर बैठा हुआ था. अचानक इतने बड़े सांप को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र को दी.

दुकान में सामान के बीच कुंडली मारे बैठा अजगर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जैसे ही दुकान खोली गई, अंदर सामान के बीच अजगर कुंडली मारे बैठा दिखाई दिया. शुरुआत में लोग काफी घबरा गए और दुकान के पास भीड़ जमा हो गई. अजगर को देखकर कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने बिना देर किए अजगर का रेस्क्यू शुरू किया. काफी सावधानी से उन्होंने सांप को पकड़ा और बोरे में डाला. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया. स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र की हिम्मत और काम की जमकर सराहना की.

अजगर छोटे जानवरों को बनाता है शिकार

सर्प मित्र बताते हैं कि अजगर छोटे जानवरों को अपना शिकार बना लेता है. इंसानों पर यह सामान्यत हमला नहीं करता, लेकिन डर और घबराहट के चलते हादसा हो सकता है. इसलिए जब भी कहीं सांप दिखाई दे तो खुद उसे पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ या सर्प मित्र को बुलाना चाहिए. ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी है. समय रहते सही कदम उठाने से हादसों को रोका जा सकता है और वन्यजीवों की भी रक्षा की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget