एक्सप्लोरर

Watch: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों का बवाल, सिगरेट पीने से मना करने पर कैफे संचालक को पीटा, सामने आया वीडियो

Allahabad University News: यूनिवर्सिटी के आनन्द भवन के सामने स्थित सुट्टा बार कैफे के संचालक के साथ दर्जनों छात्रों ने जमकर मारपीट की. इस मारपीट में कैफे संचालक के चचेरे भाई को गंभीर चोटें आई.

University of Allahabad: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हालैंड हाल हॉस्टल के छात्रों ने जमकर बवाल किया. यहां मामूली कहासुनी पर छात्रों ने एक कैफे संचालकर से मारपीट की. यूनिवर्सिटी के आनन्द भवन के सामने स्थित सुट्टा बार कैफे के संचालक के साथ दर्जनों छात्रों ने जमकर मारपीट की. इस मारपीट में कैफे संचालक के चचेरे भाई को गंभीर चोटें आई. इस बता दें इस मारपीट का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पीड़ित के नाक के पास गंभीर चोटें आई है. इस मामले में पीड़ित कैफे संचालक रजत दुबे की शिकायत पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई. 

28 छात्रों पर मुकदमा दर्ज

इस मारपीट के आरोपी रूद्र प्रताप सिंह राठौर समेत 28 छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. छात्रों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506, 427, 308, 386 और 392 के तहत एफआईआर दर्ज की गई. बता दें यह पूरा विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ. सुट्टा बार कैफे के सामने सिगरेट पीने से मना करने पर मारपीट की गई. पुलिस मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश कर रही है.

बता दें कि बीते दिन इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों की फीस बढ़ोतरी को लेकर पुलिस से तीखी झड़प हो गई थी. इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में अफरा-तफरी मच गई थी. दरअसल, उस समय आंदोलन कर रहे कुछ छात्रों ने भू समाधी लेने का ऐलान किया था. उसके बाद भू समाधि लेने की कोशिश करते छात्रों को पुलिस ने जबरन हटाना शुरू कर दिया था. देखते ही देखते छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई और धक्का-मुक्की भी की गई थी. छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में अनशन स्थल के पास कब्र खोदी और भू समाधि लेने की कोशिश करने लगे. पुलिसकर्मी एक-एक छात्र को घसीट कर वहां से हटाने लगे. देखते ही देखते वहां माहौल बिगड़ गया. छात्रों और पुलिस के बीच देर तक झड़प हुई थी. छात्रों और पुलिस के बीच देर तक धक्का-मुक्की भी हुई थी.

UP Politics: क्या यूपी में मायावती का विकल्प बन रहे हैं चंद्रशेखर आजाद, जानिए- खुद क्या दिया जवाब?

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget