एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा: 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के मामले भी हैं दर्ज

एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि नोएडा एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा और उनकी टीम ने थाना बीटा- दो क्षेत्र से 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश अजीत सिंह उर्फ प्रधान को गिरफ्तार किया है।

ग्रेटर नोएडा, एजेंसी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 50 हजार रूपए के इनामी बदमाश अजीत सिंह उर्फ प्रधान को थाना बीटा-2 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। अजीत के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास जैसे दर्जनभर मामले दर्ज हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि सोमवार रात को नोएडा एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा और उनकी टीम ने थाना बीटा- दो क्षेत्र से 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश अजीत सिंह उर्फ प्रधान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने वर्ष 2005 में गाजियाबाद के कुख्यात बदमाश राकेश हसनपुरिया और सैदपुर बुलंदशहर के बदमाश सेंसर पाल के साथ काम करना शुरू किया था। उसने वर्ष 2006 में हापुड़ में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। बाद में वह जमानत पर छूट कर बाहर आया।

एसपी ने बताया कि डासना जेल में बंद रहने के दौरान उसकी मुलाकात कुख्यात मिर्ची गैंग के सरगना आंसू उर्फ प्रवीण से हुई। आंसू जब कुछ माह पूर्व जेल से बाहर आया तो अजीत ने आंसू गैंग को खड़ा करने में उसकी मदद की। इसके अलावा अजीत ने 2018 से कुछ अन्य बदमाशों के साथ मिलकर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में लूटपाट करनी शुरू कर दी।

ग्रेटर नोएडा: 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या के मामले भी हैं दर्ज

नारायण ने बताया कि 24 जून को अजीत अपने गिरोह के साथ ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल पंप में लूटपाट करने आया था। इस दौरान उसने पेट्रोल पंप प्रबंधक को गोली मारी थी। उस समय गिरोह की मुठभेड़ एसटीएफ से हुई जिसमें तीन बदमाशों को गोली लगी थी। एसटीएफ ने इस कार्रवाई में कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। अजीत तभी से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget