एक्सप्लोरर

वक्फ एक्ट सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हरीश रावत की प्रतिक्रिया, बोले- सरकार न्याय न दे तो कोर्ट देगा इंसाफ

Dehradun News: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम, 2025 के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, लेकिन कुछ धाराओं को लेकर संरक्षण की जरूरत बताई है. इस पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया आ रहीं हैं.

सोमवार को वक्फ पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाददेशभर से अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. कांग्रेस के नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट वक्फ के इतिहास और इससे जुड़े धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दों को अच्छी तरह समझता है, साथ ही सरकार के उद्देश्यों को भी जानता है.

रावत ने उम्मीद जताई कि अगर सरकार न्याय नहीं दे पा रही है, तो सुप्रीम कोर्ट इस मामले में न्याय करेगा.

हरीश रावत का बयान

हरीश रावत ने अपने एक बयान में कहा कि सुप्रीम कोर्ट वक्फ के इतिहास को भी जानता है और इसके साथ जुड़े हुए धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे को भी जानता है और सरकार के उद्देश्य को भी जानता है. हम उम्मीद करते हैं कि अगर सरकार न्याय नहीं दे सकी है, सुप्रीम कोर्ट न्याय देगा. उन्होंने आगे कि सुप्रीम कोर्ट का किस बिंदु पर क्या निर्णय आ रहा है उसपर टिपण्णी के लिए मैं सक्षम नहीं हूं.

क्या है वक्फ अधिनियम, 2025 पर विवाद?

बता दें कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 ने देशभर में व्यापक चर्चा और विवाद पैदा कर दिया है. इस अधिनियम में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और नियंत्रण में केंद्र सरकार की भूमिका को बढ़ाने के प्रावधान शामिल हैं, जिसे कई विपक्षी दलों और समुदायों ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अतिक्रमण के रूप में देखा है. अधिनियम के कुछ प्रावधानों, जैसे वक्फ बनाने के लिए व्यक्ति को पांच साल तक इस्लाम का अनुयायी होना अनिवार्य करने, पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है, जब तक कि यह तय नहीं हो जाता कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं.

सुप्रीम कोर्ट का रुख

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम, 2025 के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, लेकिन कुछ धाराओं को लेकर संरक्षण की जरूरत बताई है. कोर्ट ने कहा है कि कुछ प्रावधानों को लागू करने से पहले स्पष्ट नियम बनाने की आवश्यकता है, ताकि किसी व्यक्ति की धार्मिक पहचान का सही आकलन हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget