एक्सप्लोरर

हिंदुओं की घटती जनसंख्या और लिव इन रिलेशनशिप..., VHP ने युवाओं से किया ये खास आह्वान 

VHP News: विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने आज प्रयागराज में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने आने वाली हर चुनौती का हिंदू युवा शक्ति ने हमेशा जवाब दिया है.

UP News: विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय प्रचार-प्रसार प्रमुख विजय शंकर तिवारी ने हिंदुओं की जनसंख्या घटती जनसंख्या दर, लिव इन संबंध, संस्कारो के क्षरण व नशा खोरी पर अंकुश के लिए चिंता जाहिर की है. इसके साथ ही VHP ने किया युवाओं को आगे आने का आह्वान किया है. 

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक के द्वितीय सत्र में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया है कि हिंदुओं की घटती जनसंख्या दर, हिंदू परिवारों के विखंडन, लिव इन संबंध, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंतनीय है. इसमें देश की युवा पीढ़ी से कहा गया है कि ये समस्याएं हिंदू समाज के लिए चुनौती बन गई है जिनका जवाब उन्हें देना होगा.

विहिप के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने आज प्रयागराज में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सामने आने वाली हर चुनौती का हिंदू युवा शक्ति ने हमेशा जवाब दिया है. जनसंख्या असंतुलन हिंदू समाज के अस्तित्व के लिए घातक सिद्ध हो रहा है. हिंदुओं की घटती हुई जनसंख्या बहुआयामी प्रभाव निर्माण करती है. हिंदू इस देश की पहचान है. अगर हिंदू घटा तो देश की पहचान और अस्तित्व के लिए भी संकट के बादल छा जाएंगे. इस स्थिति को रोकने के लिए हिंदू युवाओं को आगे बढ़ना होगा.

25 वर्ष की उम्र में विवाह करना आज की आवश्यकता- VHP

उन्होंने कहा कि देरी से विवाह और उज्जवल भविष्य की भ्रामक अवधारणाओं के मकड़ जाल के कारण भी हिंदू दंपतियों के बच्चे कम हो रहे हैं. विहिप ने आह्वान किया कि 25 वर्ष की उम्र में विवाह करना आज की आवश्यकता है. डॉक्टर जैन ने बताया कि कई वैज्ञानिक अध्ययनो ने यह सिद्ध किया है कि यदि बच्चों का संपूर्ण विकास करना है तो प्रत्येक परिवार में दो या तीन बच्चे आवश्यक होने चाहिए.

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि आज हिंदू संस्कारों के अभाव में परिवार संस्था पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं पश्चिमी भौतिकवाद का बढ़ता प्रभाव, अर्बन नक्सल षड्यंत्र व ग्लोबल कॉरपोरेट समूह मनोरंजन माध्यम व विज्ञापनों के द्वारा युवाओं को भ्रमित व संस्कार विहीन बना रहा है. इसी कारण विवाहेत्तर संबंध और लिव इन  संबंध भी बढ़ रहे हैं.

नशे की प्रवृत्ति पर भी VHP ने व्यक्त की चिंता 

विहिप ने युवाओं को अपनी जड़ों की ओर लौटने का आह्वान किया जिससे सुखी पारिवारिक जीवन सुनिश्चित किया जा सके और बच्चों तथा बुजुर्गों को सामाजिक व भावनात्मक सुरक्षा भी दी जा सके. देश में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति पर भी विहिप ने चिंता व्यक्त की. 16 करोड़ से अधिक लोगों का नशे का आदी होना इस समस्या की भीषणता को प्रकट करता है.

नशे से मुक्त बनाने के लिए करें संगठनों का सहयोग

विहिप ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं भी नशे की आत्मघाती प्रवृत्ति से दूर रहें तथा अपने शिक्षण संस्थान नगर व प्रांत को भी नशे से मुक्त बनाने के लिए वह बजरंग दल दुर्गा वाहिनी व अन्य संगठनों का सहयोग करें. इसके साथ ही विहिप ने विभिन्न सरकारों से भी मांग की कि वे नशे के व्यापार में लिप्त माफियाओं और आतंकियों के गठजोड़ पर अंकुश लगे व कठोर कानून बनाकर इस पर पूर्ण रोक लगाने का प्रयास करें. विहिप ने संकल्प लिया है कि वह अपनी लाखों इकाइयों, सत्संग व संस्कार शालाओं और सत्संग केंद्रों के माध्यम से इन सब विषयों पर जन जागरण करेगी और युवा शक्ति को इन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने का आह्वान करेगी.

दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? रिजल्ट से पहले अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने की बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget