एक्सप्लोरर

Watch: अलीगढ़ में 3 फीट के दूल्हा-दुल्हन की हुई शादी, दोस्त ने वैलेंटाइन वीक में किया था वादा, वीडियो वायरल

Aligarh Viral Video: भाइयों और बहनों की शादी के बाद मेहनतकश इमरान अपनी मां के साथ रहता है. दोधपुर में अकरम नाम के व्यक्ति का एक निजी होटल है, जिसमें इमरान काम कर अपना और मां का पूरा ख्याल रखता है.

Aligarh News: अलीगढ़ (Aligarh) में 3 फीट का दूल्हा इमरान और 3 फीट की दुल्हन की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है. कहावत है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं, इसीलिए जीवनगढ़ गली नंबर 8 के रहने वाले इमरान की मुराद पूरी हो गई. सात भाई-बहनों में सबसे छोटे इमरान कद में भी छोटे रह गए. ऐसे में इनकी शादी के लिए परिवार सालों से दुल्हन ढूंढ रहा था. वहीं, नेक इरादों के धनी 26 साल के इमरान को आखिर दुल्हन के रूप में 22 वर्षीय खुशबू मिल गई.

इमरान के दोस्त अकरम ने बताया कि उन्होंने इमरान को इस वैलेंटाइन डे वीक में शादी कराने का प्रॉमिस किया था और अपने प्रॉमिस को पूरा करते हुए वैलेनटाइन प्रॉमिस डे के दिन शादी करा दी. अब इमरान अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ बेहद खुश है.

क्या है पूरा मामला?
अलीगढ़ के जीवनगढ़ निवासी 26 साल के इमरान की ऊंचाई करीब 3 फीट है. कम हाइट होने के कारण इमरान को उनके कद की दुल्हन नहीं मिल रही थी. भाइयों और बहनों की शादी के बाद मेहनतकश इमरान अपनी मां के साथ रहता है. दोधपुर में अकरम नाम के व्यक्ति का एक निजी होटल है, जिसमें इमरान काम कर अपना और मां का पूरा ख्याल रखता है. अकरम और परिवार के सदस्य कई सालों से इमरान के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे. लेकिन, कोई कामयाबी हाथ नहीं लग रही थी. कुछ दिन पहले इमरान ने अपनी मां बिरजिस की आंख का ऑपरेशन कराया. 

कहा गया है कि नेक इरादा रखने वालों की मदद खुदा भी करता है. ऐसा ही इमरान के साथ हुआ. क्योंकि ऐसा होने के बाद इमरान के होटल मालिक अकरम और उसकी मां को खुशबू के बारे में पता चला. उन्होंने तत्काल निकाह के लिए हामी भर दी. इमरान के दोस्त अकरम ने बताया कि इमरान उनके यहां पिछले करीब 15 सालों से काम कर रहा है. जो कि बहुत परेशान रहता था. इमरान को वादा किया था कि इस वैलेनटाइन डे वीक में इमरान की शादी जरूर कराएंगे और इमरान का निकाह रविवार को वैलेनटाइन प्रॉमिस-डे के दिन पटवारी नगला की रहने वाली खुशबू के साथ धूमधाम से हुआ. शादी करने के बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन परिवार जनों के साथ बहुत खुश हैं. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: सपा विधायक का दावा- अखिलेश यादव होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री, हैरान करने वाला समीकरण बताया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget