एक्सप्लोरर

'मेडल राजनीति का शिकार हो गया' Olympics में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन पर बोले राकेश टिकैत

Vinesh Phogat के Olympics में फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है.

Vinesh Phoghat News: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. उन्हें ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है. अब इस पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिकैत ने लिखा- यह एक बेहद दुखद खबर है की देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता.

विनेश फोगाट हुईं अयोग्य तो अखिलेश यादव ने जताया शक, कहा- 'सुनिश्चित किया जाए कि...'

3 बजे सरकार संसद में देगी जवाब
इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा हुआ. हंगामे के बाद सरकार की ओर से कहा गया कि खेल मंत्री मनसुख मांडविया पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम वर्ग कुश्ती के फाइनल में खेलने से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को अपराह्न तीन बजे एक बयान देंगे.

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन को यह जानकारी दी. विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आने के बाद सदन में शून्यकाल के दौरान कुछ सदस्यों ने यह मुद्दा उठाना चाहा.

विपक्ष के अनेक सदस्य शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर कुछ बोलने का प्रयास करते देखे गए और वे नारेबाजी भी कर रहे थे. हालांकि, आसन से किसी भी सदस्य को इस मुद्दे पर बोलने की अनुमति नहीं मिली. इस बीच संसदीय कार्य राज्य मंत्री मेघवाल ने कहा, ‘‘सदस्य ओलंपिक से संबंधित जो विषय उठा रहे हैं, उस पर खेल मंत्री तीन बजे सदन में जवाब देंगे.'

इन सबके बीच सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा से बात की और उनसे इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष जानकारी मांगी तथा विनेश की हार के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं, इस बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा. उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget