एक्सप्लोरर

थाने में दंपति ने किया आत्मदाह, पति के बाद पत्नी की भी हुई मौत, ग्रामीणों ने घंटों नहीं उठने दिया शव

दंपती की मौत के बाद गांव सुरीरकलां के लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा था। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस ने सुनवाई की होती तो दंपती को यह आत्मघाती कदम नहीं उठाना पड़ता।

मथुरा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के एक थाने में आत्मदाह का प्रयास करने वाले दंपति में से पत्नी का शव दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से शनिवार को दोपहर बाद यहां पहुंचने के बाद गांव वालों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए दो घंटे तक नहीं उठने दिया। उनका कहना था कि ये मौत पुलिस की निष्क्रियता के चलते हुई हैं और इसलिए असमय मौत के घाट उतरे दंपति के आश्रित पुत्र को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, जमीन का पट्टा और सरकारी नौकरी दी जाए।

उल्लेखनीय है कि मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली में 28 अगस्त को पति जोगेंद्र के साथ खुद को आग लगाने वाली चंद्रवती की शुक्रवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। इससे पांच दिन पूर्व उसी अस्पताल में उसके पति ने भी दम तोड़ दिया था। दोनों ने पड़ोस में विवाद और मारपीट के बाद प्रशासन में सुनवाई नहीं होने के चलते निराश होकर आत्मदाह कर लिया। शनिवार दोपहर को जब चंद्रवती का शव गांव में पहुंचा लोग भड़क गए। अब उनके परिवार में पुत्र जगदीश ही जिंदा बचा है।

थाने में दंपति ने किया आत्मदाह, पति के बाद पत्नी की भी हुई मौत, ग्रामीणों ने घंटों नहीं उठने दिया शव

गांव वालों का कहना था कि यदि पुलिस ने जोगेंद्र की शिकायत पर ध्यान देकर उसका निवारण करने का प्रयास किया होता तो ऐसा न हो पाता। मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार ने आश्वासन दिया कि जमीन का पट्टा दे दिया जाएगा व आर्थिक मदद भी की जाएगी। सरकारी नौकरी के लिए शासन स्तर पर प्रतिवेदन भेजा जाएगा। इस पर लोग शांत हो गए और सवा पांच बजे शव को उठाया जा सका।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget