एक्सप्लोरर

रायबरेली: भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, गांव वालों ने लगाया पक्षपात का आरोप

रायबरेली में दलित समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रष्ट्र लेखपाल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि लेखपाल ने उनके क्षेत्र में बनने वाले शौचालय को लेकर हेरफेर किया है. इसे दूसरी जगह बनवा दिया.

रायबरेली. रायबरेली में भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ गांववाले मुखर हो गये हैं. लेखपाल तमाम तरह के फर्जीवाड़े कर रहा है. यही नहीं, स्थानीय लोगों के मानें तो कभी बिना बैनामे के फर्जी तरीके से नई खतौनी बना देने के मामले में तो कभी दलित समाज के लोगों के उत्पीड़न के मामले में भ्रष्ट लेखपाल निरंकुश होता जा रहा है. दलित समाज के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर भ्रष्ट लेखपाल पर सामुदायिक शौचालय बनाने के मामले में पक्षपात करने का आरोप लगाया है. साथ ही उस पर तत्काल कार्रवाई की भी मांग की है. वर्तमान में भ्रष्ट लेखपाल सदर तहसील के बरूवा गांव में तैनात है.

भ्रष्टाचार का बेजोड़ खिलाड़ी है लेखपाल

भ्रष्टाचार के मामले में लेखपाल विनय तिवारी एक बेजोड़ खिलाड़ी है. तहसील सदर में भूलेख कंप्यूटरीकरण योजना के अंतर्गत फीडिंग में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी. जिसमें एक ऐसा कारनामा सामने आया जो सबके होश उड़ाने वाला था. गौरा कोठी दक्षिणी जहानाबाद के रहने वाले दिलीप कुमार वर्मा की भूमि धरी जमीन को बिना बैनामा के ही रेखा देवी के नाम फर्जी तरीके से नई खतौनी जारी कर दी. या कह सकते हैं कि बैनामा, अमल बरामद व किसी भी कानूनी कार्यवाही के बगैर फर्जी तरीके से नई खतौनी बनाने का बड़ा खेल विनय तिवारी खेल रहा था. मामला प्रकाश में आने पर रजिस्ट्रार कानूनगो अनिल कुमार मिश्रा ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा भी दर्ज करा दिया. जिसके बाद अधिकारियों ने विभागीय कार्रवाई के नाम पर विनय तिवारी को हटा तो दिया लेकिन अभी तक विनय तिवारी पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई.

भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे

सतांव ब्लॉक के बरुवा ग्राम सभा में विनय तिवारी अभी भी लेखपाली कर रहा है. इसी ग्रामसभा के दलितों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भ्रष्ट लेखपाल विनय तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की व उस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने धरने पर बैठे दलित समाज के लोगों ने भ्रष्ट लेखपाल मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए. इतना ही नहीं दलित समाज के अगुआ राजेश कुरील ने भ्रष्ट लेखपाल पर कार्रवाई की मांग भी की. आरोप लगाते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सामुदायिक शौचालय बनने थे, जो पहले दलित बस्ती में प्रस्तावित था लेकिन लेखपाल की मिलीभगत से उसे वहां से हटाकर मनमाने जगह पर भेज दिया गया और निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया.

दलित नेता का आरोप

दलित नेता राजेश कुरील ने कहा कि विनय तिवारी पक्षपात कर रहा है और दलितों की बस्ती से सामुदायिक शौचालय को सामान्य बस्ती में कर दिया है. इसकी जांच करा कर इसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. पहले भी इसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है.

ये भी पढ़ें.

ट्रक ड्राइवर को अगवा कर लूट लिया मौरंग लदा ट्रक, पुलिस ने 36 घंटे में बरामद किया, एसएसपी ने बताया पूरा घटनाक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget