एक्सप्लोरर

'परिणीता' में अपने किरदार के लिए विद्या ने 75 बार ऑडिशन दिए

संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने फिल्म 'परिणीता' के दिनों को याद करते हुए बताया कि विद्या बालन को इसमें अपने किरदार के लिए 75 बार ऑडिशन देना पड़ा था।

 संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने फिल्म 'परिणीता' के दिनों को याद करते हुए बताया कि विद्या बालन को इसमें अपने किरदार के लिए 75 बार ऑडिशन देना पड़ा था। प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म शरत चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा इसी नाम से लिखित बंगाली उपन्यास का रूपांतरण है, जिसमें सैफ अली खान, संजय दत्त और दीया मिर्जा भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म को लेकर अपने अनुभवों को साझा करते हुए शांतनु ने कहा, "परिणीता' को लेकर मेरी सबसे अच्छी याद उस असाधारण लड़की के बारे में है, जो विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिस में हमारे साथ बैठी हुई थी। हम धीरे-धीरे दोस्त बन गए।"

परिणीता' में अपने किरदार के लिए विद्या ने 75 बार ऑडिशन दिए

शांतनु आगे कहते हैं, "मैं उनसे पूछा कि वह यहां क्या कर रही हैं, तो उन्होंने बताया कि वह यहां ऑडिशन के लिए आई हुई हैं। मैं विद्या बालन की बात कर रहा हूं। यह कहानी उनके लिए है जो यह सोचते हैं कि बस अब काफी हो गया है, हार मान लेते हैं। इस लड़की ने 75 बार ऑडिशन दिया और हर बार उसे रिजेक्ट कर दिया गया। क्या आप खुद पर उसके यकीन की कल्पना कर सकते हैं? इसके बाद प्रदीप ने विनोद को एक नए लुक पर काम करने को कहा, क्योंकि पहले वाले लुक से बात नहीं बन रही थी। उस वक्त कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां ऑडिशन दे रही थीं और उन्हें किरदार के लिए कॉल भी किया जा रहा था! मुझे आज भी याद है कि 75वीं बार रिजेक्ट होने के बाद मुंबई में ब्रायन एडम्स का एक कॉन्सर्ट चल रहा था और उसने मुझे कहा कि वह वहां जा रही है। उस वक्त प्रदीप ने कहा कि चलो एक आखिरी ऑडिशन ले लेते हैं और करीब 3:30 बजे उसने तुंरत आकर इस विश्वास के साथ टेस्ट दिया कि अबकी बार होगा ही और टेस्ट के बाद वह कॉन्सर्ट के लिए रवाना हो गई।"

परिणीता' में अपने किरदार के लिए विद्या ने 75 बार ऑडिशन दिए

वह आगे कहते हैं, "इसके बाद के हिस्से का मैं गवाह बना क्योंकि मैं वहां अपने गीत पिया बोले को पेश करने लिए गया था। गाना बज रहा था, सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक प्रदीप ने अपना लैपटॉप खोला और विनोद को बताया कि एक और टेस्ट लेना होगा। विनोद ने लैपटॉप की ओर देखा और कहा कि उन्हें आखिरकार परिणीता मिल गई है। अब बारी कॉन्सर्ट से विद्या को कॉल कर इसके बारे में बताने की थी। प्रदीप विद्या को कॉल कर रहे थे, लेकिन वह फोन को स्विच ऑफ करने का सोच रही थी शायद इसलिए क्योंकि उसे लगा होगा कि यह उसके रिजेक्शन के बारे में है। फिर किसी ने उसे टेक्स्ट किया - दोस्त इंतजार खत्म हुआ, तुम ही परिणीता हो। मुझे लगता है कि इस मैसेज को पाकर वह बाहर आकर रो रही होगी। वह घुटने पर बैठकर रो रही थी क्योंकि उसे किरदार मिल चुका था। फिल्म के बाद वह एक बेहतरीन अभिनेत्री, एक सशक्त महिला बन गईं, लेकिन 75 बाद रिजेक्ट होने के बाद भी मैंने उसे कभी कमजोर नहीं पाया।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget