एक्सप्लोरर

Prayagraj News: बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, मोदी सरकार से हस्तक्षेप की गुहार

VHP Protest in Prayagraj: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाओं को लेकर वीएचपी ने प्रयागराज में प्रदर्शन किया. इस मौके पर बीजेपी विधायक ने सभी राजनीतिक दलों से खास अपील की.

Prayagraj News Today: पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या और उन पर अत्याचार के विरोध में मंगलवार (3 दिसंबर) संगम नगरी प्रयागराज में भी सड़कों पर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आयोजित किया गया. इस प्रदर्शन में संघ और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ ही कई हिंदूवादी संगठनों के सदस्य और संत महात्मा भी शामिल हुए.

विश्व हिंदू परिषद के जरिये आयोजित आक्रोश और प्रदर्शन मार्च जिला पंचायत सभागार से शुरू होकर डीएम ऑफिस तक गया. इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के जरिए बांग्लादेश के हालात को लेकर चिंता जताई गई और केंद्र की मोदी सरकार से इस मामले में दखल दिए जाने की गुहार लगाई गई. 

प्रदर्शनकारियों ने की ये मांग
लोगों ने कहा कि बांग्लादेश के जो हिंदू भारत आना चाहते हों, उन्हें विस्थापित शरणार्थी के तौर पर यहां लाने की व्यवस्था की जाए और यहां उनके लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं. इस प्रदर्शन में संत योगी राजकुमार महाराज के साथ बीजेपी के काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्त और पार्टी के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर आशीष गुप्ता शामिल हुए.

आयोजकों ने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं की साथ हो रहे हत्याचार की घटना को लेकर भारत में जबरदस्त नाराजगी है. उनका कहना है कि जो राजनीतिक पार्टियां यहां तुष्टिकरण कर रही है, उन्हें भी इस बारे में आवाज उठानी चाहिए. इन राजनीतिक दलों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है. मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं को इस मुद्दे पर भी बोलना चाहिए. 

'बांग्लादेश की घटना अत्यंत दुखद'
इस प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता पार्टी के विधायक पीयूष रंजन निषाद ने संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त संदेश दिए जाने की जरूरत है. 

भारतीय जनता पार्टी के विधायक पीयूष रंजन निषाद मांग की कि पूरी दुनिया में रह रहे सनातन धर्म के मानने वालों को इस बारे में आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अब एकजुट होकर रहने की जरूरत है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारा 'बंटोगे तो कटोगे' पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर लगेज में मिला 6 महीने का भ्रूण, अधिकारियों के भी उड़े होश, मचा हड़कंप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget