एक्सप्लोरर

काशी में होगा दुनिया के नामचीन सितारों का वैवाहिक उत्सव, वाराणसी में बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन

UP News: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में विश्व स्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी चल रही है. अब लोगों को वैवाहिक सहित अन्य महत्वपूर्ण आयोजन को संपन्न कराने का अवसर मिलेगा.

Varanasi News: लोग अपने प्रमुख आयोजन को खास बनाने के लिए देश और दुनिया के चुनिंदा जगहों पर जाना पसंद करते हैं. इसी क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा काशी में भी विश्व स्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके माध्यम से देश और दुनिया के लोगों को धर्म नगरी काशी में एक बेहतर माहौल के अंतर्गत वैवाहिक सहित उनके जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण आयोजन को संपन्न कराने का अवसर मिल सके.  इसको लेकर वाराणसी के निर्धारित लोकेशन को चिन्हित किया जा रहा है.

पर्यटन उपनिदेशक राजेंद्र रावत ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि आज के दौर में लोग अपने जीवन के खास आयोजन को अलग-अलग पसंदीदा जगहों पर संपन्न कराने पर प्राथमिकता दे रहे हैं. लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए काशी में  80 से अधिक टूर ऑपरेटर, होटल मैनेजमेंट और पर्यटन से जुड़े विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.  इस बैठक में काशी के चुनिंदा जगहों पर वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने पर चर्चा हुई. 

काशी बनेगी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वेडिंग डेस्टिनेशन
इसके माध्यम से देश और दुनिया से आने वाले लोगों को उनके वैवाहिक समारोह के लिए काशी में एक बेहतरीन व आकर्षक स्थल प्राप्त हो सकेगा. दुनिया की प्राचीनतम नगरी काशी इसमें पूरी तरह सक्षम है. हमारी प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द जगह को चिन्हित करके लोगों तक इस अवसर को उपलब्ध कराया जाए. भारत के राजस्थान, जयपुर, आगरा सहित उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई ऐसी जगह हैं जहां पर देश के अलावा दुनिया के कोने-कोने से लोग आकर अपने वैवाहिक कार्यक्रम को पूर्ण करने में रुचि दिखाते हैं और हमारी यही सोच है कि काशी में भी अब इस तर्ज पर लोग अपने वैवाहिक उत्सव से जुड़े अनेक कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए आए.


काशी में होगा दुनिया के नामचीन सितारों का वैवाहिक उत्सव, वाराणसी में बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन

काशी को परंपराओं का शहर कहा जाता है. यहां की प्राचीन विरासत हमेशा से ही लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. वैवाहिक समारोह की बात कर ले तो स्थानीय लोगों द्वारा अलग-अलग होटल और चुनिंदा जगहों पर आलिशान रूप में इसे संपन्न कराया जाता है लेकिन यहां के प्राचीन घाट, मंदिर, बड़े-बड़े होटल, गंगा किनारे के चुनिंदा जगह, सारनाथ सहित अन्य जगहों पर लोगों को एक शानदार अनुभव मिल सकता है. विशेष तौर पर घाटों पर होने वाले काशी की सुबह और अस्त होते सूर्य की किरणें लोगों को हमेशा से ही प्रभावित करती आई है . प्रकृति की इन्हीं खूबसूरत धूप और छांव के बीच बनारस के घाट अपने आप में लोगों को एक अलग अनुभूति कराते हैं. इन्हीं सब विषयों को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा वाराणसी को अब एक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी देश और दुनिया के सामने रखने की तैयारी की गई है. हालांकि देखना होगा कि लोगों को यह अवसर कब तक प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें: 'तेरा क्या होगा...', योगी के मंत्री ओपी राजभर ने कांग्रेस नेता अजय राय पर दिया आपत्तिजनक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget