एक्सप्लोरर

Varanasi: हिरासत में टमाटर पर बाउंसर लगाने वाला सब्जी विक्रेता, सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में किया हंगामा, क्या बोले पिता?

Varanasi News: बीते कई दिनों से टमाटर का दाम आसमान छू रहा है. इस बीच टमाटर की सुरक्षा के लिए अजय फौजी ने सब्जी दुकान पर कल दो बाउंसर हायर कर लिए.

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में टमाटर (Tomato) पर बाउंसर लगाकर सब्जी विक्रेता बुरा फंस गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सब्जी विक्रेता जग नारायण यादव को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. सब्जी विक्रेता को हिरासत में लिए जाने की खबर पर सपा कार्यकर्ताओं ने लंका थाने पहुंचकर हंगामा किया. सपा के पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कार्यकर्ता का बचाव किया. उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता ने महंगाई का विरोध प्रतीकात्मक किया था. मनोज राय ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताई. उन्होंने पुलिस से कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग की. पुलिस पूर्व मंत्री की बात सुनने को तैयार नहीं थी.

टमाटर की सुरक्षा में बाउंसर लगाना पड़ा भारी

बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से सपा नेता अजय फौजी अचानक सुर्खियों में आ गया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टमाटर की सुरक्षा में लगे बाउंसर का वीडियो शेयर कर बीजेपी सरकार पर हमला बोला. वीडियो में सब्जी की दुकान के बाहर तैनात दो बाउंसरों को देखा जा सकता है.

बीते कई दिनों से टमाटर का दाम आसमान छू रहा है. इस बीच टमाटर की सुरक्षा के लिए अजय फौजी ने सब्जी दुकान पर कल दो बाउंसर हायर कर लिए. देर रात नगर निगम की टीम ने भेलूपुर जोनल अधिकारी जेके आनंद के नेतृत्व में मौके का मुआयना किया. नगर निगम की टीम ने दुकान और मकान की लंबाई चौड़ाई को भी मापा है.

पिता ने बताया सस्ती लोकप्रियता बटोरने की मंशा

मामला सुर्खियों में आने के बाद सपा नेता सतीश फौजी ने शासन प्रशासन से क्षमा मांगी है. उन्होंने माना कि बेटे से गलती हुई है. एयर फोर्स से रिटायर सतीश फौजी ने आरोप लगाया कि बेटे ने बहकावे में आकर भूल की होगी. उन्होंने कहा कि अजय ने कभी टमाटर या सब्जी नहीं खरीदा है. उसने नेतागिरी चमकाने के चक्कर में किया है. पिता ने कहा कि बेटे को उकसाने वाले का नाम नहीं मालूम है. सतीश फौजी ने बीमार पत्नी और पारिवारिक समस्याओं की भी दुहाई दी है.

UP Politics: अखिलेश यादव बोले- 'BJP राज में किसी की जिंदगी सुरक्षित नहीं, दबंगों की बढ़ी हिम्मत'

उन्होंने स्वीकार किया की बेटे से गलत काम हुआ है. अगर बेटे ने गलती नहीं की होती तो शासन और सत्ता में बैठे लोग नाराज नहीं होते. सतीश फौजी ने मीडिया पर आरोप लगाया. अखिलेश यादव के वीडियो शेयर करने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी का आईटी सेल बहुत मजबूत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget