एक्सप्लोरर

वक्फ संपत्ति के दावे पर मचे हंगामे के बीच उदय प्रताप कॉलेज प्रशासन सख्त, परिसर में बढ़ाई सुरक्षा

Varanasi News: छात्रों का कहना है कि वक्फ के दावे के बाद वहां इतनी बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने वाले पहुंचे थे, जितने पहले नहीं कभी नहीं आए थे. ऐसे में उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ इसका विरोध किया.

Varanasi News: यूपी के वाराणसी का उदय प्रताप कॉलेज पर वक्फ की संपत्ति होने का दावा किया गया है, जिसके बाद ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है. वक्फ संपत्ति के दावे के बाद जुम्मे की नमाज के दिन बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए इस परिसर में स्थित मस्जिद पहुंचे थे, जिसके बाद छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है. मंगलवार को छात्रों ने वक्फ के दावे का विरोध करते हुए कॉलेज के गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और जय श्रीराम का नारे लगाए. 

छात्रों का कहना है कि वक्फ के दावे के बाद वहां इतनी बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने वाले पहुंचे थे, जितने पहले नहीं कभी नहीं आए थे. मंगलवार के बड़ी संख्या में छात्र उदय प्रताप कॉलेज के गेट पर इकट्ठा हुए और हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके बाद छात्रों ने पूरे परिसर में घूम कर जय श्री राम के नारे लगाते हुए वक्फ संपत्ति वाले दावे का विरोध किया. इसी बीच कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही है. ऐसे में कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन के सामने शांतिपूर्ण तरीके से सेमेस्टर परीक्षाएं  आयोजित करने की जिम्मेदारी है.

सेमेस्टर परीक्षाओं के बीच विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन के बीच उदय प्रताप कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं भी जारी है. कॉलेज प्रबंधन और डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीना से एबीपी लाइव ने परिसर की शांति व्यवस्था को लेकर बातचीत की तो उन्होंने कहा कि सेमेस्टर परीक्षाओं को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. मुख्य गेट के अंदर छात्र का आई कार्ड चेक करके उन्हें कॉलेज में प्रवेश दिया जा रहा है. सभी छात्रों से स्टाफ मेंबर कर्मचारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है. हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज के मुख्य गेट के सामने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के लिए बैठ गए थे. पुलिस प्रशासन को जैसे ही  इसके बारे में आशंका हुई, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती परिसर में कर दी गई थी. प्रशासन द्वारा लगातार उन्हें शांत करने का प्रयास किया जा रहा था. शांति भंग की आशंका को देखते हुए कुछ छात्रों को पुलिस द्वारा हिरासत में भी लिया गया था.

राहुल गांधी के संभल जाने को लेकर मचा बवाल, यूपी बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने की बैरिकेडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget