एक्सप्लोरर

Varanasi: गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त, 1 लाख तक का लग सकता है जुर्माना

यूपी के वाराणसी शहर में कूड़ा फेंकने को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं. अगर तय समय के बाद कोई व्यक्ति कूड़ा फेंकता पाया गया तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा. इसकी अधिकतम राशि 1 लाख रखी गई है.

UP News: वाराणसी (Varanasi) में सुबह 8 बजे के बाद कूड़ा फेंकना अब स्थानीय लोगों को भारी पकड़ा सकता है. नगर निगम (Municipal Corporation) इसको लेकर अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है और ऐसा करता पाए जाने वालों पर अर्थ दंड लगाया जाएगा. नगर निगम इसके लिए 500 रुपये एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. नगर निगम ने एडवाइजरी जारी कर दी है. 1 दिसंबर से गंदगी फैलाने वैालों पर नगर निगम की पैनी नजर रहेगी. 

बताया जा रहा है कि जुर्माना वसूलने में पुलिस और जिला प्रशासन नगर निगम का सहयोग करेगा. नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एमपी सिंह के अनुसार नियमावली के तहत नगर निगम काम करने जा रहा है. जैसा कि सबको पता है स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी ने अच्छा काम करते हुए पूरे देश में 30वें स्थान से 21वें स्थान पर हासिल किया है. अच्छा करने के लिए नगर निगम ने इस तरीके का फैसला लिया है कि लोग बाहर कूड़ा ना फेंके. नियत समय के बाद अगर कोई कूड़ा फेंकता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पहले नोटिस के माध्यम से आगाह किया जाएगा. उसके बाद कुछ उस प्रतिष्ठान के कार्यप्रणाली को देखते हुए 500 रुपये से लेकर एक लाख तक का जुर्माना वसूला जाएगा.

नगर निगम के फैसले पर आम जनता ने जताई नाराजगी

वहीं वाराणसी की जनता ने नगर निगम के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताया. लोगों ने कहा कि यह कहीं न कहीं पूरी तरीके से नगर निगम का गलत फैसला है. इतनी बड़ी जुर्माना राशि कैसे ली जा सकती है जो समझ के परे हैं. वहीं पहले नगर निगम अपने कार्य प्रणाली को देखें तो उनकी कूड़ा गाड़ी वक्त से नहीं आती है. जब आती है तो किसी को पता नहीं चलता. वह चली जाती है, कोई भी व्यक्ति कूड़ा घर में तो नहीं रखेगा बाहर ही फेंकना उसकी मजबूरी है तो कहीं न कहीं इस तरीके का फैसला बिल्कुल अनुचित है.

ये भी पढ़ें -

Bhadohi News: प्रसूता के इलाज में लापरवाही, बीजेपी विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, अब अस्पताल दे रहा सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget