एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी की मिठाइयों को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी को एक और बड़ी सौगात देने वाले हैं. अब यहां की मिठाइयों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है. 23 फरवरी को पीएम मोदी इसका शुभारंभ करेंगे.

Varanasi News: प्राचीन समय से ही वाराणसी खानपान के लिए पूरे देश में मशहूर है. विशेष तौर पर यहां की मिठाइयों को दूर-दराज से आने वाले लोग काफी पसंद करते हैं. इतना ही नहीं मिठाइयों की वजह से खासतौर पर वाराणसी ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है. अब इन मिठाइयों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है. जी हां, प्रधानमंत्री मोदी आने वाले अपने काशी दौर पर वाराणसी में बनास काशी संकुल का शुभारंभ करेंगे जिसके माध्यम से मशहूर मिठाई जैसे लौंगलता, लाल पेड़ा, रसमलाई, लड्डू की पैकेजिंग होगी और उसे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जाएगा.

वाराणसी को एक बड़ी सौगात के रूप में मिलने वाले अमूल डेयरी प्लांट के अध्यक्ष शंकर चौधरी ने बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 23 फरवरी को बनास काशी संकुल का शुभारंभ किया जाएगा, जो डेयरी उत्पाद को एक नई गति प्रदान करेगा और पूर्वांचल के किसानों और गौ पालक को एक सुलभ और बेहतरीन अवसर भी. इस बनास काशी संकुल में न केवल दूध प्रोसेसिंग होगा बल्कि दूध से बनने वाले अलग-अलग स्वादिष्ट मिठाइयां जैसे रसमलाई, रसगुल्ला, रबड़ी, लौंग लता, लाल पेडा, लड्डू को भी बनाया जाएगा और इसे अमूल के ही ब्रांड से बाजारों में पहुंचाया जाएगा.

वाराणसी की मिठाईयां
वाराणसी की मिठाईयां

वाराणसी की मिठाइयों को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान
शंकर चौधरी ने बताया कि इस संकुल में तकरीबन 10000 किलो की क्षमता के अनुसार वाराणसी और देशभर के अलग-अलग मशहूर मिठाइयों को तैयार किया जाएगा. जहां साफ सफाई के साथ-साथ उसके पैकेजिंग और उचित समय तक मिठाइयों के ताजा वह खाने योग रहने की भी पूरी व्यवस्था की जाएगी. इस पहल के माध्यम से पूर्वांचल भर के किसान, गौपालक साथ ही मिष्ठान विक्रेताओं को भी दुनिया भर में एक अलग पहचान मिलेगी. आज के दौर में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा वाराणसी की मिठाइयों को काफी पसंद किया जाता है. विशेष तौर पर जब वह वाराणसी आते हैं तो इसका स्वाद जरूर चखते हैं. अब इन मिठाइयों को अमूल ब्रांड के तहत देश और दुनिया में जाना जाएगा.

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024:यूपी की इस सीट पर जानी दुश्मन होंगे आमने-सामने, मुख्तार अंसारी के भाई का मुकाबला करेगा ये बाहुबली नेता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget