एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024:यूपी की इस सीट पर जानी दुश्मन होंगे आमने-सामने, मुख्तार अंसारी के भाई का मुकाबला करेगा ये बाहुबली नेता!

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी की एक लोकसभा सीट पर सियासी मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है. यहां सपा ने अफजाल अंसारी को टिकट दिया है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने सोमवार को 11 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में सपा ने गाजीपुर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को टिकट दिया है. अब इस सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भी एक्टिव हो गई है.

सूत्रों का दावा है कि सपा की ओर से एक ओर जहां अफजाल अंसारी उम्मीदवार होंगे तो भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए कोटे से सुभासपा को गाजीपुर सीट दी जा सकती है. जिसके बाद ब्रजेश सिंह सुभासपा के टिकट पर गाजीपुर से चुनावी ताल ठोंक सकते हैं. सूत्रों का दावा है कि यह बातचीत जल्द फाइनल हो सकती है.

चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी
हालांकि इससे संकेत ओम प्रकाश राजभर पहले से ही देते आ रहे हैं. बीते साल ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के ओर से ब्रजेश सिंह को उम्मीदवार बनाने की बात कही गई थी. इसके बाद से ही अटकलें चल रही है कि ब्रजेश सिंह को ओपी राजभर की सुभासपा से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी हैं.

उधर, एबीपी लाइव से बात करते हुए ओपी राजभर ने गाजीपुर से अफजाल अंसारी के सपा प्रत्याशी बनाने पर कहा कि कहीं कोई लड़ाई में नहीं है, इस बार बसपा का वोट नहीं मिलेगा उन्हें. पिछली बार बसपा के सिंबल पर जीते थे. सूत्रों का दावा है कि राजभर गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली लोकसभा सीट पर बीजेपी से बात कर रहे हैं.

हालांकि इसके अलावा बीते दिनों के दौरान कई मीडिया रिपोर्ट में ओम प्रकाश राजभर के बयानों के आधार पर इसका दावा किया गया है. बता दें कि मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी अभी गाजीपुर से बीएसपी से मौजूदा सांसद हैं लेकिन इस बार उन्हें सपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. जिसके बाद अब एनडीए से ब्रजेश सिंह के लड़ने की संभावना है.

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 1 सीट की वजह से टूट जाएगा कांग्रेस और सपा का गठबंधन! क्या अखिलेश यादव को नहीं मना पाएंगे राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget