एक्सप्लोरर

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान- 'PM की गलत नीतियों को करते रहेंगे विरोध'

Swami Avimukteshwarananda: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- वो देश के प्रधानमंत्री हैं इसलिए मैंने अपनी जिम्मेदारी के तहत उनके गलत नीतियों का विरोध किया है और आगे भी करता रहूंगा.

Swami Avimukteshwarananda: महाराष्ट्र दौरे के बाद ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद काशी पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्होंने अंबानी परिवार की शादी से लेकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर एबीपी न्यूज से बात की. उन्होंने कहा कि अंबानी परिवार की तरफ से हमें विशेष निमंत्रण दिया गया था. इस दौरान उनके द्वारा हमारा विशेष आदर सत्कार किया गया. साथ ही इस आयोजन में किसी भी प्रकार के मांस मदिरा को शामिल नहीं किया गया था जो आज के समाज के लिए एक उदाहरण है.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- अगर अंबानी परिवार द्वारा मुझे आमंत्रित किया जाता है तो शामिल होने में कोई गलत नहीं. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर भी कहा कि हमने उनकी कई गलत नीतियों का विरोध किया है. लेकिन, उनसे हमारी मुलाकात हुई जिसके बाद हमने अपने गले में पहनी हुई माला उनको पहना दी. यह माला केवल एक शिष्य को ही पहनाई जाती है.

गलत नीतियों को विरोध करते रहेंगे
शंकराचार्य ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे किसी व्यक्ति विशेष से कोई दुश्मनी नहीं है. लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि चाहे मैं हूं या प्रधानमंत्री हूं, शरीर छोड़ने के बाद सबको जवाब देना है. अगर पृथ्वी लोक में हमारे द्वारा गलत कार्य किया जाता है तो ऊपर जाकर उसका जवाब देना होगा. मैं शंकराचार्य होने के नाते इसकी कल्पना कर सकता हूं और मेरा कार्य है कि लोगों को आगाह करना. 

उन्होंने कहा, वो देश के प्रधानमंत्री हैं इसलिए मैंने अपनी जिम्मेदारी के तहत उनके गलत नीतियों का विरोध किया है और आगे भी करता रहूंगा. जैसे काशी में मंदिर तोड़े गए वह बिल्कुल गलत है. देश में गौ हत्या बंद होनी चाहिए. इसका केंद्र सरकार को समर्थन करना चाहिए. इसके अलावा उद्धव ठाकरे से मुलाकात को लेकर कहा कि उनके द्वारा भी अगर मुझे आदर पूर्वक पादुका पूजन के लिए आमंत्रित किया गया तो मुलाकात करना मेरा दायित्व है. 

उद्धव ठाकरे से मुलाकात पर ये कहा
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा द्वारा महाराष्ट्र की सत्ता पलटने पर इशारा करते हुए कहा कि उनके (उद्धव ठाकरे) साथ विश्वासघात हुआ है और उनके मन में कई बातें दबी हुई थी इसलिए अगर वह मुलाकात करना चाहते थे तो इसमें किसी को क्या दिक्कत है.

इसके अलावा शंकराचार्य ने हाथरस मामले पर भी तंज कसते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई. सवा सौ से अधिक लोग मर गए. लेकिन, इसमें एसआईटी गठित की गई है. दुर्भाग्य की बात है कि इस पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई. आयोजन हो या जिम्मेदार लोग हो उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. हम अपनी लोकतांत्रिक सरकार से यही उम्मीद करते हैं.

मुरादाबाद में 150 साल पुराने मिशनरी स्कूल को निगम ने किया सील, विरोध में उतरा मसीही समाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget