एक्सप्लोरर

UP News: वाराणसी की छात्रा के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, कोचिंग संचालक ही निकला हत्यारा

Varanasi Murder Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोचिंग संचालक पर छात्रा की हत्या का आरोप है. छात्रा का शव ट्रेन की बोगी से बोरी में बरामद हुआ था.

UP Crime News: वाराणसी में छात्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. गर्भवती होने के बाद छात्रा की बेरहमी से की गयी थी. पुलिस ने हत्यारोपी कोचिंग संचालक को कल गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि 21 फरवरी को बनारस रेलवे स्टेशन पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में छात्रा का शव बरामद हुआ था. कपसेठी थाना अंतर्गत किशोरी के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. छात्रा का शव पहचान कराने के लिए पुलिस ने परिजनों को बुलाया. उन्होंने बेटी के रूप में शव की शिनाख्त की. बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए परिजन पुलिस से गुहार लगा रहे थे. घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम भी लगी हुई थी. कल पुलिस ने संजय कुमार पटेल नामक व्यक्ति को थाना जंसा गहरपुर के रास्ते से हिरासत में लिया.

वाराणसी में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार

पूछताछ में उसने खुद को कोचिंग संचालक बताया. उसने छात्रा की हत्या के संबंध में चौंकाने वाले खुलासे किए. आरोपी ने बताया कि छात्रा 2022 में नौवीं की पढ़ाई करने आई थी. उसने वर्ष 2023 में भी कोचिंग से 10वीं की पढ़ाई की. जून 2023 में छात्रा के साथ प्रेम बढ़ने लगा. नवंबर 2023 में छात्रा ने गर्भवती होने की बात बताई. संजय कुमार पटेल ने बच्चा गिराने की सलाह दी. छात्रा अस्पताल जाने में मना करने लगी. उसे बदनामी का डर सता रहा था. छात्रा की जिद के आगे कोचिंग संचालक ने खतरनाक प्लान बना लिया.

कोचिंग संचालक ने किए अहम खुलासे

अस्पताल नहीं जाने पर आरोपी ने गर्भवती छात्रा को रास्ते से हटाने की साजिश रची. उसने झूठ बोलकर 19 फरवरी को बुलाया. भरोसा में लेकर छात्रा को सुस्ती आने के लिए नींद की गोली खिला दी. गोली खिलाने के बाद छात्रा को बाहर ले गया. ब्लड का रिसाव होने से इंजेक्शन की जरूरत पड़ सकती थी. आरोपी ने छात्रा के मुंह में पानी भरकर हत्या कर दी. दोपट्टे से छात्रा के शव का सिर और पैर बांधा. सिर पैर बांधने के बाद शव को बोरी में पैक कर दिया. कुछ घंटे कोचिंग में शव को रखने के बाद बाइक से बांधकर सेवापुरी स्टेशन ले गया. लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में दोनों शौचालयों के बीच में बोरी को रख दिया. वापसी में ट्रेन के दोबारा बनारस स्टेशन लौटने पर शव पुलिस ने बरामद कर लिया. गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देनेवाली खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. छात्रा के परिजनों ने आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है. 

फोटो खिंचाई, साथ बिठाया लेकिन नहीं ज्वाइन कराई BJP, बसपा चीफ के करीबी के साथ यूपी में हो गया खेल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget