एक्सप्लोरर

वाराणसी में करणी सेना के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता आलोक सौरभ ने बताया कि करणी सेना द्वारा लगातार हमारे नेता को निशाना बनाया जा रहा है. बार बार शिकायत करने के बावजूद भी ऐसे लोगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा.

Varanasi News: बीते महीनो में उत्तर प्रदेश से लेकर देश में अनेक विषय चर्चा के केंद्र में रहे लेकिन राणा सांगा के बयान को लेकर अभी भी समाजवादी पार्टी  और करणी सेना आमने-सामने है. वाराणसी में समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर पार्क पहुंचकर करणी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, नारेबाजी की. इसके अलावा उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम पुलिस प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा है.

1 मई कों दर्जनों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वाराणसी के कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले के विरोध में भारी आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की. उनका कहना है कि हमारा सांसद जब उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं है तो अन्य सामान्य लोगों की सुरक्षा के बारे में क्या कहा जाए. अंबेडकर प्रतिमा के ठीक नीचे सिर पर समाजवादी पार्टी की टोपी लगाए कार्यकर्ता नारेबाजी करते देखे जा रहे थे. इस दौरान कानून और शांति व्यवस्था  को देखते हुए स्थानीय पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही.

"हमारे सांसद की सुरक्षा करें पीएम"
विरोध प्रदर्शन में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता आलोक सौरभ ने बताया कि करणी सेना द्वारा लगातार हमारे नेता को निशाना बनाया जा रहा है. बार बार शिकायत करने के बावजूद भी ऐसे लोगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा. हम प्रधानमंत्री जी से भी मांग करते हैं कि हमारे सांसद की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए.

यूपी में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
इसके अलावा हमने वाराणसी पुलिस प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें हमारी मांग है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीरता से विचार किया जाए. बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार के साथ-साथ बेलगाम कानून व्यवस्था चिंता का विषय है और अगर आवश्यकता है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने पर विचार किया जाए.

ये भी पढ़ें: भारत-नेपाल के बॉर्डर वाले इलाकों में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक्शन, श्रावस्ती में 5 मदरसे सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget