एक्सप्लोरर

भारत-नेपाल के बॉर्डर वाले इलाकों में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक्शन, श्रावस्ती में 5 मदरसे सील

Shravasti News: जनपद बलरामपुर में 8 मदरसे को नोटिस दिया गया है. जबकि, 3 मजारों से अवैध कब्जा हटा लिया गया है और 5 को नोटिस दिया गया है. कुल 16 अतिक्रमण चिह्नित किए गए.

UP News: भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक स्तर पर अवैध मदरसों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ व्यापक अभियान निरंतर जारी है. योगी सरकार के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कब्जों को चिन्हित किया. इन पर कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है. बिना मान्यता और मानक विहीन रूप से संचालित मदरसों को सील किया जा रहा है तथा सरकारी भूमि पर बने अवैध धार्मिक स्थलों को ध्वस्त किया जा रहा है. अब तक सैकड़ों अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा चुकी है और यह अभियान लगातार जारी है.

जनपद श्रावस्ती में अवैध रूप से चल रहे पांच मदरसों को गुरुवार को सील किया गया. अब तक कुल 41 के खिलाफ कार्रवाई की गई. वहीं, नेपाल बॉर्डर के 15 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण की बेदखली की कार्रवाई की गई. गुरुवार को ऐसी 8 कार्रवाई की गई, जबकि इससे जुड़ी कुल 139 कार्रवाई हुई. ग्राम भरथा, रोशनगढ़, परगना व तहसील भिनगा में सरकारी भूमि पर मस्जिद थी, जिसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है.

जनपद बलरामपुर में 8 मदरसे को नोटिस दिया गया है. जबकि, 3 मजारों से अवैध कब्जा हटा लिया गया है और 5 को नोटिस दिया गया है. कुल 16 अतिक्रमण चिह्नित किए गए और 3 पर कार्रवाई की गई. एक स्थान पर ईदगाह बनी हुई हहै, जिस पर कार्रवाई की जा रही है. निरीक्षण में अब तक कुल 20 मदरसे मानक विहीन पाए गए तथा निर्धारित पाठ्यक्रम भी संचालित नहीं किया गया था. इन सभी मदरसों को बंद करा दिया गया है. इसके अतिरिक्त 2 मदरसों को एक सप्ताह का समय दिए जाने के बावजूद अभिलेख प्रस्तुत न करने पर नोटिस दिया गया है.

जनपद बहराइच में गुरुवार को तहसील नानपारा तथा तहसील मिहींपुरवा में बुधवार को 4-4 अतिक्रमण हटाए गए हैं. इस तरह, अब तक कुल 135 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं. इससे पूर्व 5 अन्य मदरसों को भी सीज किया जा चुका है. गुरुवार को भी यहाँ कार्रवाई जारी रही. गुरुवार को छह में से तीन लोगों द्वारा स्वत: अतिक्रमण हटाया गया. जनपद सिद्धार्थनगर में कुल 17 अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है. इसमें 3 मस्जिद और 14 मदरसे शामिल हैं. इसके अलावा गुरुवार को पीलीभीत में भी कार्रवाई जारी रही.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget