एक्सप्लोरर

वाराणसी में BJP के खिलाफ सपा का 'घड़ा फोड़' प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ घड़ा फोड़ प्रदर्शन किया. सपा के प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा बनाकर उसे फोड़ा और जमकर नारबाजी की.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच बेहद दिलचस्प 'घड़ा फोड़ो पॉलिटिक्स' देखने को मिल रही है. जहां बीजेपी ने सपा के महापाप का घड़ा फोड़ा तो सपा ने भी उसी अंदाज़ में पलटवार किया. वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के दस सालों में हुए दस बड़े महापाप गिनाते हुए घड़ा फोड़ प्रदर्शन किया. 

दरअसल लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के 34 वर्ष पूरा होने पर सपा के 'पाप का घड़ा' विरोध के रूप में फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया, तो वाराणसी में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर उसी अंदाज़ में पलटवार किया और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया.  

यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी

वाराणसी में सपा का घड़ा फोड़ प्रदर्शन

सोमवार को वाराणसी के जिला मुख्यालय पर सपा के दर्जन भर कार्यकर्ता इकट्ठा हुए. उनके हाथ में एक मटका पानी से भरा हुआ था जिस पर भाई भतीजावाद, कमीशनखोरी लिखा था. सपा कार्यकर्ताओं ने इस पर लिखा कि भाजपा के भ्रष्टाचार का घड़ा भर चुका है. इसके बाद इस मटके को लेकर जमक विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. 

सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पानी छलकते हुए मटके को बीच चौराहे पर फोड़ दिया. सपा के इस प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने बीते 12 साल से सड़कों से लेकर विभागों तक में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है. आज लोग परेशान हैं इसलिए हम उनके इस भ्रष्टाचार रूपी मटके को हम फोड़ रहे हैं. 

सपा कार्यकर्ताओं ने की जबरदस्त नारेबाजी

इस दौरान दर्जन भर की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने जा रही हैं. बता दें कि यूपी चुनाव से पहले सपा और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. दोनों दल एक दूसरे पर हमले करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 

SC/ST तर्ज पर बने OBC अत्याचार निवारण कानून, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
Advertisement

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget