एक्सप्लोरर

UP: वाराणसी में दिखा अनोखा नजारा, सपा समर्थकों ने अजय राय को किया सांसद घोषित, ढोल के साथ मनाया जश्न

Varanasi News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ढोल बाजों के साथ अचानक कांग्रेस नेता अजय राय के घर पहुंचे और माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें वाराणसी का सांसद बताया.

कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों के बीच वाराणसी में अजब-गजब नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस नेता अजय राय अचानक अपनी जीत का जश्न मनाने लगे. सपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ अजय राय के घर पहुंचे और उनके सांसद घोषित करते हुए गले में फूल माला पहनाई और स्वागत किया. 

दरअसल देश में कांग्रेस पार्टी सहित इंडिया गठबंधन द्वारा चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए इलेक्शन कमीशन और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सड़क से लेकर संसद तक हंगामा किया जा रहा है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता अजय राय को गाजे बाजे के साथ अपना सांसद मान लिया. 

अचानक जीत का जश्न मनाने लगे अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी कुछ दिनों पहले मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि अगर निष्पक्षता से चुनाव हुआ होता तो 2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी का भी परिणाम कुछ और होता. इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय राय के आवास पर पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाते हुए उन्हें अपना सांसद मान लिया. 

इस दौरान उन्होंने अजय राय को वाराणसी का सांसद बताते हुए नारेबाजी की. इसके बाद अजय राय ने भी सपा कार्यकर्ताओं के इस सम्मान के लिए उनका आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि काशी की जनता ने मुझे जो सम्मान और आशीर्वाद दिया है उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा, वह मेरे लिए सबसे ज्यादा अहमियत रखता है.

बीजेपी समर्थकों ने जमकर ली चुटकी

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को एक साल से अधिक का वक्त हो चुका है. लेकिन फर्जी वोटिंग आरोंप के बीच जिस तरह से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वाराणसी में अजय राय को सांसद मानने वाली तस्वीर वायरल हो रही है, उसके बाद अब बीजेपी समर्थको ने भी जमकर तंज कसा है. उन्होंने इसे हास्यास्पद बताया. 

बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इस दौरान शुरुआती कुछ चरणों में वो पीएम से आगे भी रहे थे लेकिन, बाद के राउंड में हुई काउंटिंग में पीएम मोदी ने उन्हें पछाड़ दिया. 

UP School Closed: लखनऊ में आज कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी, ख़राब मौसम और बारिश के चलते फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget