एक्सप्लोरर

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा, यात्रियों की सुविधा के लिए लिया ये अहम फैसला

UP News: वाराणसी रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर त्योहारों के दौरान यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग  ने प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए.

Varanasi News: राजधानी दिल्ली, मुंबई, गुजरात और अन्य बड़े शहरों से उत्तर प्रदेश बिहार के लिए आवागमन करने वाली बड़ी संख्या में ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं. ऐसे में इस स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में स्पेशल ट्रेनों के साथ यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है. इन बातों का ख्याल रखते हुए अब रेलवे विभाग की तरफ से वाराणसी रेलवे स्टेशन को किसी भी अनहोनी से बचाने  और यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा को ध्यान में रखते हुए अलर्ट मोड पर रखा गया है. छठ पर्व और दीपावली पर बड़ी संख्या में यात्री महानगरों से उत्तर प्रदेश बिहार के लिए आवागमन कर रहे हैं. ऐसे में वाराणसी रेलवे स्टेशन के सभी 11 प्लेटफार्म पर यात्रियों की अधिक भीड़ देखी जा रही है.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर त्योहारों के दौरान यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है. जिसमें हर एक प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखने के लिए अधिकारियों की तरफ से दिशा निर्देश दिया गया है. सामान्य दिनों की तुलना में वर्तमान में स्पेशल ट्रेन के तौर पर 12 से 15 अतिरिक्त गाड़ियों का आवागमन वाराणसी रेलवे स्टेशन पर हो रहा है. मेडिकल स्टाफ, सुपरवाइजर, रेलवे विभाग के कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है.

मंडल नियंत्रण कक्ष से रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर निगरानी रखी जा रही है. महाराष्ट्र के बांद्रा की घटना से सबक लेते हुए वाराणसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से जुड़ी हर 2 घंटे की तस्वीर लखनऊ मंडल के ग्रुप में भेजा जा रहा है जिसके माध्यम से यह पता चल सके कि  प्लेटफार्म पर कितनी भीड़ है. रेलवे प्लेटफार्म के ठीक बगल में एक एंबुलेंस सहित मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है. 

सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही मिलेगी छुट्टी
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलवे विभाग के कर्मचारियों को दीपावली और छठ पर्व के दौरान सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही छुट्टियां प्रदान की जाएगी. ऐसे में विभाग में कार्यरत  कर्मचारियों को त्योहार के दौरान छुट्टी नहीं प्रदान की गई है. निश्चित ही रेलवे विभाग के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है कि विशेष तौर पर त्योहारों के दौरान सबसे प्रमुख वाराणसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाया जाए.

ये भी पढ़ें: अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने मनाया दीपोत्सव, अब पोस्टर की हो रही है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget