एक्सप्लोरर

वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार क्रूजर ट्रक में घुसी, 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

Varanasi Road Accident: वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे की वजह से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव शुरू कर दिया. हादसे के बाद चालक फरार हो गया.

Varanasi News Today: वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले हाईवे पर शुक्रवार (21 फरवरी) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव शुरू कर दिया. 

यह घटना वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले हाईवे पर मिर्जामुराद क्षेत्र की है. हाईवे से गुजर रही क्रूजर गाड़ी एक एक सड़क से टकरा गई. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार शुरू हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

5 लोगों की दर्दनाक मौत
वाराणसी- प्रयागराज हाईवे स्थित मिर्जामुराद क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर एबीपी न्यूज ने मिर्जामुराद थाना से बातचीत की. पुलिस की तरफ से बताया गया कि हाईवे से गुजर रही क्रूजर गाड़ी जिसमें कुल 15 लोग सवार थे, वह मिर्जापुर क्षेत्र में खड़ी एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतना भीषण था की मौके पर ही क्रूजर में सवार 4 लोगों की मौत हो गई. 

मिर्जामुराद थाना की तरफ से आगे बताया गया कि हादसे में घायल एक अन्य यात्री ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सभी यात्री कर्नाटक के बताए जा रहे है, जो प्रयागराज और अन्य धार्मिक स्थल पर दर्शन पूजन करने के लिए आए थे. चालक के मौके से फरार होने की भी सूचना सामने आई.

क्षत विक्षत होकर बिखरा शव
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना दर्दनाक था कि क्रूजर गाड़ी और खड़ी ट्रक में टक्कर के बाद शव क्षत विक्षत होकर बिखर गए. हादसा देखकर स्थानीय लोग पूरी तरह से सहम गए. 

वैसे बीते सप्ताह से पूर्वांचल के अलग-अलग क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों को सड़क मार्ग पर बेहद सावधानी के साथ वाहन चलाने और आवागमन करने की हिदायत दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: पीलीभीत में पूर्व पति ने घर में घुसकर की महिला की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget