एक्सप्लोरर

Varanasi News: जबरन गर्भपात कराने के दैरान हुई रेप पीड़िता की मौत, आरोपी युवक समेत चार पर केज दर्ज

UP News: यूपी के वाराणसी में रेप पीड़ित अविवाहित छात्रा की कथित तौर पर जबरन गर्भपात कराये जाने के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के चोलापुर थाना इलाके की एक रेप पीड़ित अविवाहित छात्रा की कथित तौर पर जबरन गर्भपात कराये जाने के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार छात्रा के मामा की तहरीर के आधार पर रेप के आरोपी युवक, उसके मित्र और अस्पताल की संचालिका तथा चिकित्सक के खिलाफ संबंधित धाराओं में शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया है. 

क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने शनिवार को रेप के आरोपी युवक और अस्पताल की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया और फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि चोलापुर थाने में 22 वर्षीय अविवाहित युवती की जबर्दस्ती गर्भपात कराने के दौरान मृत्यु हो गयी थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में चोलापुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (रेप), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) , 314 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात से मृत्यु) और 315 (किसी भी शिशु के पैदा होने से रोकना जिससे उसकी मृत्यु हो) के तहत मामला दर्ज कर लिया.

गर्भपात के लिए ले जाने वाले आरोपी प्रद्युम्न यादव और गर्भपात कराने वाली अस्पताल संचालक शीला पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है. 
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय छात्रा जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मामा के घर रह कर पढ़ाई करती थी और वहीं उसकी मुलाकात पहड़िया के अकथा निवासी एक वाहन चालक प्रदुम्न यादव (28 वर्ष) से हुई. पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदुम्न ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ रेप किया.

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
छात्रा के पांच महीने का गर्भ होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी शुक्रवार को उसे एक निजी अस्पताल में दवा दिलाने के बहाने ले गया और जबर्दस्ती उसका गर्भपात करवा दिया. शिकायत में कहा गया है कि हालत खराब होने पर वह उसे लेकर दूसरे अस्पताल में गया, जहां पीड़िता की मौत हो गयी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि छात्रा के मामा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से रेपके आरोपी प्रदुम्न यादव और अस्पताल की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस प्रद्युम्न के साथी और चिकित्सक की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget