एक्सप्लोरर

BHU के 94 प्रोफेसर को भेजा गया नोटिस, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख ने बताई वजह

Varanasi News: बीएचयू के 94 प्रोफेसर को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से जारी की गई है. ये नोटिस अनुशासनहीनता के मामले में जारी की गई है. साथ ही सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है.

BHU News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है. विश्वविद्यालय के 94 प्रोफेसर को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस जारी किया गया है. हालांकि इसको लेकर जब BHU प्रशासन से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय का आंतरिक मामला है. नोटिस भेजा गया है अथवा नहीं भेजा गया है इस पर कुछ भी स्पष्ट कहने से प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया. वहीं बीते दिनों हफ्तों तक अनशन करने वाले BHU - IMS के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख ओम शंकर का कहना है कि उनकी मांगों के समर्थन में साथ देने वाले 94 प्रोफेसर को कल नोटिस भेजी गई है और उनसे 7 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है.

डॉ ओम शंकर  BHU के मेडिकल विभाग में हृदय रोगियों के लिए आवंटित बेड को तत्काल उपलब्ध कराने और भ्रष्टाचार के खिलाफ 11 मई से 30 मई तक आमरण अनशन पर थे. इस दौरान उनसे मिलने के लिए न केवल विश्वविद्यालय के शिक्षक कर्मचारी बल्कि कई राजनीतिक दल के नेता भी पहुंचे थे. चुनाव से कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया. हालांकि इस विषय को लेकर एक पक्ष का यह भी कहना था कि इनके द्वारा राजनीतिक मंशा  के तहत चुनाव से ठीक पहले अनशन किया जा रहा है जिससे एक पार्टी की छवि प्रभावित हो सकती है. 

"हम पीछे नहीं हटेंगे अपनी बात को रखेंगे"
जब इस मामले को लेकर एबीपी लाइव ने BHU के  कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ ओम शंकर से बातचीत की तो उन्होंने नोटिस की बात को स्वीकारते हुए कहा कि 7 जून को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के IMS सहित अलग-अलग विभागों के 94 शिक्षकों को नोटिस भेजी गई है.  बीते दिनों हमारे द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आवाज उठाई गई थी उसमें इन शिक्षकों द्वारा समर्थन किया गया था.

सामूहिक रूप से इन साथियों ने यह माना था कि मरीजों के आवश्यक सुविधाओं और उनके जीवन से जुड़ी यह बेहद गंभीर विषय है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 7 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है. हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम सभी मरीजों के हित के लिए और अपनी नैतिक जिम्मेदारी के तहत ही इस मांग को कर रहे हैं और हम बिल्कुल भी पीछे हटने वाले नहीं हैं. जो गलत करता है वह डरता है. हमने कहीं से भी गलत नहीं किया हैं, इसलिए हम नहीं डरेंगे.

ये भी पढ़ें: Basti News: बस्ती विकास भवन में महिला अधिकारी से छेड़छाड़, सीडीओ ने किया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget