एक्सप्लोरर

आतंकी खतरे के बीच वाराणसी के प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा अभेद! चप्पे-चप्पे पर रहता है कड़ा पहरा

Kashi Vishwanath Temple Security: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में लाखों लोग पहुंचते हैं. ऐसे में इस मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा है.

Varanasi News: वाराणसी को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर के साथ-साथ मंदिरों का शहर भी कहा जाता है. यहां अनेक ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल है जिनका पौराणिक महत्व है और वहां पर न सिर्फ दूसरे राज्यों से बल्कि विदेशों से भी लोग दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी ये मंदिर बेहद अहम हो जाते हैं. वाराणसी में दो ऐसे प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जहां की सुरक्षा व्यवस्था अभेद मानी जाती है. खासतौर पर इन दो जगह पर कड़ा पहरा रहता है. इसमें श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा श्री संकट मोचन मंदिर का नाम आता है.

द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान श्री काशी विश्वनाथ का मंदिर वाराणसी में स्थित है. यहां पर दर्शन करने के लिए सामान्य दिनों में भी लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. साल 2021 दिसंबर माह में एक अलग स्वरूप श्री काशी विश्वनाथ धाम के तौर पर भी इस प्राचीन धर्मस्थल का शुभारंभ किया गया. विशेष तौर पर इस दिन के बाद से ही यहां पर दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते रहें हैं. ऐसे में इस मंदिर की सुरक्षा अभेद मानी जाती है. 

मंदिरों के हरेक प्वाइंट्स पर कड़ी सुरक्षा
गंगा घाट से लेकर 4 से 5 मंदिर के अन्य गेटों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्पेशल कमांडोज की भी तैनाती रहती है. प्रवेश द्वार के साथ-साथ मंदिर परिसर के हर एक पॉइंट पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर रहती है. वहीं इसी शहर में स्थित श्री संकट मोचन मंदिर में भी सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहता है. यहां पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक  डिवाइस, मोबाइल, प्रसाद के अलावा कोई वस्तु के साथ लोगों को अंदर जाने की इजाजत नहीं रहती है. 

श्री संकट मोचन मंदिर में 2006 बम कांड के बाद से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था. काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा सबसे ज्यादा श्री संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन करने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

काशी खंड में भी इस बात का जिक्र है कि प्राचीन शहर वाराणसी में हजारों मंदिर स्थित है, जिनके पौराणिक महत्व हैं. पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक अनेक धार्मिक स्थल है जहां आज भी भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इसमें 12 ज्योतिर्लिंग में से एक  श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, काल भैरव मंदिर, सारंगनाथ महादेव मंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव, लाट भैरव, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मारकंडेय महादेव, मां शीतला मंदिर , बड़ा गणेश जैसे अनेक धर्मस्थल हैं. जिनकी सुरक्षा को लेकर एजेंसियां हमेशा सतर्क रहती हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
Embed widget