एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर BJP द्वारा इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन, पार्टी ने की तैयारी शुरू

UP News: काशी में 15 अगस्त के पहले बीजेपी कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा से लेकर स्वच्छता अभियान आयोजित करेंगे. कार्यकर्ताओं द्वारा 14 अगस्त को जिला स्तर पर विभीषिका स्मृति दिवस भी आयोजित किया जाएगा.

Varanasi News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 अगस्त से 15 अगस्त तक जिला स्तर से लेकर महानगर स्तर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी को शुरू कर दिया है. काशी क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त से यह सभी कार्यक्रम शुरू होंगे जो 15 अगस्त तक जिला, महानगर, विधानसभा स्तर पर आयोजित किए जाएंगे. इसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों  कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी भी तय की गई है.

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुसार राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजेपी की तरफ से विविध कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है. इसमें सबसे पहले 11 से 13 अगस्त तक विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. वहीं 12 से 14 अगस्त को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा और स्मारकों के आसपास क्षेत्र पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. 13 से 15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, साथ ही हर घर तिरंगा फहराने के लिए जनसंपर्क अभियान भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से आयोजित किए जाएंगे.

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
 इसके अलावा भाजपा नेता द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि आने वाले 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा. साथ ही इस दिन हुई घटना पर आधारित प्रदर्शनी भी महानगर स्तर पर लगाई जाएगी.  इसके अलावा विभाजन के दौरान मारे गए लाखों की संख्या में लोगों के लिए मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी. इन सभी कार्यक्रम को सकुशल आयोजित करने के लिए भाजपा पदाधिकारियों की 6 से 8 अगस्त को जिला स्तर और 9 व 10 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठक भी तय की गई है. इसके लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: सपा का दावा- सीएम हाउस के सामने लखनऊ में उन्नाव की महिला ने खुद को लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget