एक्सप्लोरर

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा के खिलाफ वाराणसी में फूटा लोगों का गुस्सा, हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर किया प्रदर्शन

Murshidabad Violence News: मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में वाराणसी के लोगों का पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है. सोमवार को दर्जनों की संख्या में हिंदू-मुस्लिम समाज लोगों ने प्रदर्शन किया.

Protest Against Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में वाराणसी के लमही क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ इकट्ठा होकर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला भी फूंका. उनका कहना है कि मुर्शिदाबाद में हिंसक घटनाएं और लोगों के पलायन की तस्वीर विचलित करने वाली हैं. केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए.

मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन क़ानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. कई जगहों से आगजनी और गाड़ियां जलाने की तस्वीरें सामने आईं हैं. इसे लेकर अब वाराणसी के लोगों में भी पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा है. सोमवार को दर्जनों की संख्या में लोग वाराणसी के लमही क्षेत्र में इकट्ठा होकर पहुंचे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका. इनमें हिंदू के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी दिखाई दिए. 

राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग
इस दौरान प्रदर्शन में शामिल डॉ. नाजनीन अंसारी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से आ रही घटना की तस्वीर विचलित करने वाली है. वहां की सरकार पूरी तरह स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम हो चुकी है. वहां जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अब केंद्र सरकार का हस्तक्षेप आवश्यक है.

प्रदर्शन कर रहे फिरोज का कहना है कि पश्चिम बंगाल में इससे पहले भी हिंसक घटनाएं हुई हैं. लोकतांत्रिक देश में इस प्रकार की घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता. आखिर में वहां की सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में जब सक्षम नहीं है तो राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए.

लोगों ने नारेबाजी के साथ पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका. बता दें कि मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी लगातार ममता सरकार पर हमलावर है. बीजेपी ने इसके लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया तो वहीं ममता बनर्जी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. 

अलीगढ़: अंबेडकर की 134वीं जयंती पर दलित समाज हुआ एकजुट, रामजीलाल सुमन को लेकर कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget