एक्सप्लोरर

वाराणसी के जुआरियों और शराबियों में रहता है इस महिला आर्मी का खौफ, PM मोदी भी कर चुके हैं सराहना

Varanasi News: वाराणसी के देवरा गांव के निर्मला चाची के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी नामक संगठन जुआ खेलने और शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्य करता है, इस समूह में 25 महिलाओं की संख्या होती है.

UP News: हमारे समाज में कई ऐसी बुराइयां हैं जिससे आज भी संघर्ष जारी है लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन बुराइयों को दूर कर सशक्त समाज के निर्माण के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं. यह बातें बिल्कुल सही बैठती हैं वाराणसी के देवरा गांव की रहने वाली निर्मला देवी और उनकी ग्रीन आर्मी की सखियों पर. दरअसल इस समूह का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शराब पीने वाले, जुआ खेलने वाले लोगों को मौके पर पहुंच कर उन्हें ऐसा करने से रोकना है. वर्तमान समय में अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में 25 के समूह में कुल 2200 महिलाएं काम कर रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके कार्य की सराहना कर चुके हैं.

लाठी के साथ मौके पर पहुंचती हैं निर्मला चाची

वाराणसी के देवरा गांव के निर्मला चाची के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी नामक संगठन जुआ खेलने और शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्य करता है. इस समूह में 25 महिलाओं की संख्या होती है जिसका नेतृत्व निर्मला देवी करती हैं. इन सभी महिलाओं के पास एक लाठी है, साथ ही हरे रंग की साड़ी पहनकर उस जगह पर पहुंचती है जहां पर लोग जुआ खेलते हैं शराब पीते हैं. पहले समझाने बुझाने के साथ-साथ यह सख्ती से भी पेश आती हैं. इसके अलावा महिलाओं के पास पहचान पत्र के लिए आई कार्ड भी होता है.

PM मोदी भी कर चुके हैं वाराणसी की ग्रीन आर्मी की सराहना

वाराणसी के ग्रीन आर्मी की महिलाओं को उनके कार्य में काफी हद तक सफलता भी मिली है. अब उनके क्षेत्र के लोग शराब पीने और जुआ खेलने से पहले 10 बार सोचते हैं. हालांकि अभी भी बहुत क्षेत्र में लोग छुप कर ऐसे कार्य करते हैं और वहाँ पर पहुंचना ग्रीन आर्मी गैंग की प्राथमिकता रहती है. नशा और जुए के खिलाफ ग्रीन आर्मी की इस मुहिम की खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहना की थी. वाराणसी के देवरा स्थित ग्रामीण क्षेत्र के अलावा जगरदेवपुर, काशीपुर सहित एक दर्जन गांवों में यह ग्रीन आर्मी की महिलाएं कार्य कर रहीं हैं. इस संगठन की शुरुआत काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा साल 2017 में किया गया था.

महाकुंभ में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी का भव्य छावनी प्रवेश, दिखा सबसे अलग अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget