एक्सप्लोरर

वाराणसी: BHU में पीएचडी कर रही विदेशी छात्रा की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

Varanasi News: एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के मुताबिक, बीएचयू छात्रा के दोस्तों ने यह भी बताया कि उसकी मेडिकल हिस्ट्री रही है. अक्सर उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था. वह काफी समय से बीमारी की दवा खा रही थी.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विदेशी छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी मेडिकल हिस्ट्री सामने आई है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि विदेश की रहने वाली छात्रा को 7 साल की उम्र से मिर्गी की बीमारी थी. अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौके से कोई दवा या सुसाइड नोट नहीं मिला है.

वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के गढ़वासी टोला इलाके में एक सनसनीखेज घटना के तहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की एक विदेशी छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. वाराणसी के दशाश्वमेध घाट के एसीपी अतुल अनजान त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मृतका रोमानिया की 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का थी, जो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से इंडियन फिलॉसफी विषय में पीएचडी कर रही थी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस  

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को महिला की मौत होने की जानकारी मिली थी. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने निरीक्षण किया. आसपास के लोगों और दोस्तों से पूछताछ की गई. इस क्रम में यह जानकारी मिली कि महिला रोमानिया की रहने वाली थी. वह कई सालों से वाराणसी में रह रही थी.

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के मुताबिक, बीएचयू छात्रा के दोस्तों ने यह भी बताया कि उसकी मेडिकल हिस्ट्री रही है. अक्सर उसे मिर्गी का दौरा पड़ता था. वह काफी समय से इस बीमारी की दवा खा रही थी.

मामले की जांच में जुटी वाराणसी पुलिस 

उन्होंने बताया कि दूतावास के जरिए फिलिप फ्रांसिस्का के परिजनों से संपर्क किया गया और उन्हें मामले की जानकारी दी गई. मामले की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई है. प्रक्रिया का पालन करते हुए शव को मोर्चरी में रखा गया है. उसके परिजन आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी. फिलहाल वाराणसी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget