एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में चल रहे 6 ड्रीम प्रोजेक्ट, काम खत्म होते ही बदल जाएगी तस्वीर

UP News: वाराणसी में केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से यहां की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को पूरा किया जा रहा है. जिससे शहर के विकास को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी.

Varanasi News: वाराणसी की बदलती तस्वीर ने देश के साथ-साथ दुनिया को भी हैरान किया है. यहां की दूसरे शहरों की कनेक्टिविटी, स्वच्छता, घाटों का सौंदर्यकरण, व्यापार , शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन का केंद्र लोगों का इस शहर से एक मजबूत नाता जोड़ रहा है. इसलिए जनपद की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना आवश्यक हो जाता है. इसी क्रम में केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से यहां की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को पूरा किया जा रहा है, जो शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर को बदलने के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं. आने वाले वर्षों में यह परियोजनाएं पूरा होने पर निश्चित ही शहर के विकास को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी.

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक चलाए जाने वाले रोप वे का निर्माण कार्य जारी है. इसकी मदद से शहर के साथ-साथ दूर दराज़ के पर्यटकों को ट्रैफिक जाम से ना जूझकर आसानी से गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी. यह लगभग 807 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट पूरा किया जा रहा है. वाराणसी के पर्यटन दृष्टिकोण से भी यह प्रोजेक्ट बेहद अहम माना जा रहा है.

वाराणसी का गंजारी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
BCCI की देखरेख में वाराणसी के गंजारी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण कार्य काफी तेज गति से जारी है. लगभग 331 करोड़ की लागत से इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इस स्टेडियम में काशी की सांस्कृतिक विरासत की भी झलक देखने को मिलेगी. साल 2026 के अंत तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह बनारस के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है. गंजारी के आसपास के क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

फाइव टाउनशिप प्रोजेक्ट के अंतर्गत वरुणा विहार फेज़ 1, वरुणा विहार फेज़ 2 वैदिक सिटी, वर्ल्ड सिटी, इसके अलावा काशी द्वार को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इस प्रोजेक्ट की मदद  से काशी के शहरी क्षेत्र को विस्तार प्रदान किया जा सकेगा. लगभग 1490 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत 531 योजनाओं को 590 गांव तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें वॉटर टैंक, पानी की पाइपलाइन, सिंचाई से जुड़ी व्यवस्थाएं शामिल हैं.  इसके माध्यम से वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में जुड़ने का अवसर मिलेगा.

स्पोर्ट्स कंपलेक्स सिगरा स्टेडियम
वाराणसी के सिगरा स्थित डॉक्टर संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम में इंडोर और आउटडोर खेल के लिए आधुनिक व्यवस्थाओं से युक्त खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय तर्ज पर स्टेडियम प्रदान किया जा रहा है. इसके प्रथम फेज़ का उद्घाटन भी हो चुका है. इसके अलावा द्वितीय और तृतीय फेज़ का काम भी लगभग पूरा हो चुका है. एक नए सिरे से तैयार हुए इस स्टेडियम के माध्यम से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा.

इसके अलावा वाराणसी में पहला NIFT और BHU के बाद दूसरा मेडिकल कॉलेज खोले जाने की तैयारी है. NIFT कॉलेज का लगभग 433 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जाएगा. जबकि वाराणसी में तैयार होने वाला मेडिकल कॉलेज पांडेपुर क्षेत्र में बनाने की तैयारी है और यह BHU के बाद जनपद में दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा.

ये भी पढ़ें: मेरठ में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला, रिटायर बैंककर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.74 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget