एक्सप्लोरर

Varanasi Dev Dipawali: इस बार बेहद खास होगी वाराणसी की देव दीपावली, सीएम योगी कर रहे तैयारियों की समीक्षा

Varanasi News: वाराणसी की देव दीपावली को बेहद खास बनाने की तैयारी है. इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. इस साल काशी में 11 लाख दीप जलाने की तैयारी है.

Dev Deepawali In Varanasi: इस बार वाराणसी (Varanasi) की देव दीपावली (Dev Deepawali 2023) बेहद खास और भव्य होने वाली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) खुद इसकी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. काशी के ऐतिहासिक घाटों की दीवारों पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो के माध्यम से धर्म का व्याख्यान होगा. 

दीपों की रोशनी से जगमगाएगी वाराणसी 
देव दीपावली के अवसर पर पर्यटक पौराणिक काशी को शिव से जोड़ने वाली कथा का रसपान करेंगे. लगभग 15 से 20 मिनट का यह शो चेत सिंह घाट पर कई बार दिखाया जाएगा. इससे देव दीपावली पर आने वाले सभी श्रद्धालु शो देख सकें. देव दीपावली के अवसर पर योगी सरकार बनारस के अर्धचंद्राकर घाटों के दोनों तटों दीयों से रोशन करेगी. इस साल काशी में 11 लाख दीप जलाने की तैयारी है. इनमें एक लाख दीये गाय के गोबर से बने होंगे.

लेजर शो का दिखेगा अद्भुत नजारा
इसके साथ ही काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेगी. प्रशासन की ओर से गंगा पार दीपोत्सव के लिए 20 सेक्टर बनाए गए हैं. पर्यटन विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि, काशी के चेत सिंह घाट पर साउंड एंड लाइट शो विद प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो आयोजित होगा. पर्यटकों को संगीत की ध्वनि के साथ लेज़र और लाइट्स का अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा.

इस बार अयोध्या के बाद काशी की दिवाली बेहद ही आकर्षक और भव्य होने वाली है. काशी की सुंदरता में चारचांद लगाने के लिए सभी 84 घाटों को दुल्हन की तरह सजाया रहा है. देव दीपावली के दिन घाट अपनी अद्भुत छटा बिखेरेंगे. वाराणसी की देव दीपावली पूरी दुनिया में मशहूर है. किसी दौर में यहां लाइटें तक नहीं थी, अब घाट जगमगा रहे हैं. 

ये भी पढे़ं: Uttarkashi Tunnel Rescue Live Updates: सुरंग से मजदूरों को बाहर निकालने में लगेंगे 12-14 घंटे, PMO के पूर्व सलाहकार का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget