एक्सप्लोरर

वाराणसी: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, 12 सितम्बर से बिहार में निकालेंगे गौ मतदाता संकल्प यात्रा

Varanasi News: . 45 दिनों तक वह बिहार में इस यात्रा को लेकर पहुंचेंगे और यह संदेश पहुंचाएंगे कि ऐसे प्रत्याशी या दाल को आप चुनाव जिताते हैं जो गोकशी करवाता है तो आप भी पाप के भागीदार होंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में सियासी पारा हाई है. प्रचार प्रसार का दौर तेज हो चुका है. इसी बीच ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बड़ा ऐलान करते हुए बिहार में 45 दिन तक गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि जो गौ माता की रक्षा की बात करेगा उस प्रत्याशी-दल को ही उनका समर्थन होगा और इसके अलावा जिन राज्यों में भी चुनाव होगा वहां पर गौ रक्षक प्रत्याशी को उतारा जाएगा.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के इस कदम के बाद अभी किसी भी दल की प्रतिक्रिया नहीं आई है. वे लगातार गौ हत्या को लेकर मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं.अब बिहार में उनकी सक्रियता से सियासी दलों की धडकनें बढ़ने वाली हैं.

12 को बिहार के लिए रवाना होंगे शंकराचार्य

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 12 सितंबर को बिहार के लिए रवाना होंगे. 11 सितंबर को वह काशी पहुंच रहे हैं. अगले ही दिन वह बिहार में गौ मतदाता संकल्प यात्रा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. 45 दिनों तक वह बिहार के अलग-अलग जनपद में इस यात्रा को लेकर पहुंचेंगे और जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएंगे कि ऐसे प्रत्याशी या दाल को आप चुनाव जिताते हैं जो गोकशी करवाता है तो आप भी पाप के भागीदार होंगे. इसलिए गोकशी के पाप से बचने के लिए गौ भक्त प्रत्याशी को ही वोट दें. गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए संकल्पित हो.

लोकसभा चुनाव से पूर्व ही कर दिया था ऐलान

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लोकसभा चुनाव से पहले ऐलान कर दिया था कि जिस दल द्वारा गौ रक्षा की बात की जाएगी उसको उनका समर्थन होगा. उसको वह चुनाव में जीतने के लिए आशीर्वाद देंगे. इस दौरान उन्होंने उन लोगों का आभार भी जताया था जिन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की बात कही थी. वही बिहार में इस संकल्प यात्रा को लेकर अब उनके भक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है. 12 सितंबर को वह काशी से रवाना हो रहे हैं और 45 दिनों तक बिहार के अलग-अलग जनपद में गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget