एक्सप्लोरर

UP: BHU में छात्रों का प्रदर्शन जारी, सुविधाओं को लेकर किया गया 'बुद्धि-शुद्धि यज्ञ'

BHU News: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में असुविधाओं व कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. कर्मचारियों को सद्बुद्धि देने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया.

BHU Students Protest: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा संस्थान और ट्रॉमा सेंटर में असुविधाओं व कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर छात्रों का  विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी बीच विश्वविद्यालय में छात्रों की तरफ से अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्बुद्धि देने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया और मांग की गई की विश्वविद्यालय की चिकित्सा संस्थान में अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करके दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए.

छात्र संस्थान में लगातार लापरवाही की  शिकायत प्रबन्धन से कर रहे थे, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. लिहाजा छात्रों ने अब इस तरह दबाब बनाने की रणनीति अपनाई है. अगर मांगें जल्द पूरी नहीं होतीं हैं तो आगे तीव्र आन्दोलन होगा. काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों की तरफ से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सामूहिक रूप से हवन में आहुति डाली.

बातचीत के दौरान BHU शोध छात्र शिवम सोनकर ने बताया कि मदन मोहन मालवीय के सिद्धांतों और भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के आधार पर हम शांतिपूर्वक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा संस्थान में लापरवाही के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. हमारी मांग है कि यहां पर मरीजों को मिलने वाली सभी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए. जांच से लेकर मरीज के उपचार में आवश्यक सभी सुविधाएं बेहतर करने की आवश्यकता है. आज इसीलिए हमारी तरफ से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया था.

सपा ने संस्थान के प्रतिनिधि मंडल को सौंपा ज्ञापन

वहीं वाराणसी में समाजवादी पार्टी द्वारा BHU अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया. इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा संस्थान के प्रतिनिधि मंडल को एक ज्ञापन सौंपा गया. अस्पताल में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार और लोगों के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया गया है. प्रशासन पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए उन्होंने इस मामले में तत्काल जांच की मांग की और कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा है और यह भी ऐलान किया है कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होगी तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget