एक्सप्लोरर

वाराणसी: 2 सगे भाइयों ने आंध्रा आश्रम में लगाई फांसी, 28 अगस्त को आंध्र प्रदेश से पहुंचे थे काशी

UP News: वाराणसी के आंध्रा आश्रम में दो सगे भाइयों के शव फंदे से लटकते मिले. 28 अगस्त से आश्रम में रुके थे. आत्महत्या की वजह क्या, अभी तक नहीं पता चला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Varanasi News: वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत आंध्रा आश्रम में आज दो सगे भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. आश्रम के कमरे में दोनों सगे भाइयों के शव फंदे से लटकते मिले. कई घंटे से कमरे का दरवाजा न खुलने की वजह से बदबू आने लगी जिसके बाद इसकी सूचना आश्रम के मैनेजर ने निकटतम थाने को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जैसे ही दरवाजे को खोला दोनों शव फंदे से लटकते दिखाई दिए. इस दौरान मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और स्थानीय  पुलिस प्रशासन की तरफ से इस मामले की हर बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रहीं है.

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के भेलूपुर अंतर्गत मानसरोवर क्षेत्र स्थित आंध्रा आश्रम में आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी के रहने वाले दो सगे भाइयों ने फांसी पर  लटककर अपनी जान दे दी. इनमें से एक का नाम पी. लक्ष्मी नारायण बताया जा रहा है जिसकी उम्र 34 वर्ष थी, और दूसरे का नाम विनोद लोक था जिनकी उम्र 32 वर्ष थी. 

दोनों पर्यटक 28 अगस्त से आश्रम में रुके थे
आश्रम के मैनेजर की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पर्यटक 28 अगस्त से आश्रम में रुके थे. वे काशी के धार्मिक स्थलों पर दर्शन पूजन के उद्देश्य से रुके थे और पूरी तरह से सामान्य थे. उनके हाव भाव से ऐसी कोई भी स्थिति नहीं लग रही थी कि वह किसी भी तनाव में है. मंगलवार को कमरे का दरवाजा नहीं खुला, दोपहर के समय सफाई के लिए पहुंचे सफाईकर्मी को बदबू आने लगी. जिसके बाद मैनेजर द्वारा इसकी सूचना निकटतम थाना भेलूपुर को दी गई. मौके पर पहुंच कर जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो दोनों  फंदे पर लटकते दिखाई दिए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस घटना को लेकर जनपद में मानो हड़कंप मच गया, लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा होने लगी कि आखिर क्या वजह रही की इन दोनों ने फांसी लगा ली. इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं दक्षिण भारत से पहुंचे पर्यटकों द्वारा मोक्ष की कामना से तो ऐसा कदम  नहीं उठा लिया गया. इसके अलावा कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से भी दोनों भाइयों की तरफ से ऐसा कदम उठाए जा सकता है. फिलहाल इस घटना के पीछे की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है. ऐसे में पुलिस द्वारा हर आधार पर इस मामले की जांच की जा रहीं है.  

ये भी पढ़ें: कोलकाता की घटना से सबक, डॉक्टरों की सुरक्षा बढ़ाई, योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget