एक्सप्लोरर

Varanasi News: आप नेता संजय सिंह बोले- सिर्फ बुलडोजर चलाकर वाहवाही लूट रही है यूपी सरकार, चंदौली मामले में CBI जांच की मांग की

वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. संजय सिंह ने चंदौली घटना को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी की

Varanasi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने वाराणसी में प्रेस वार्ता के दौरान योगी सरकार पर जमकर हमला बोला. संजय सिंह ने योगी सरकार की बुलडोज कार्रवाई सहित कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए. इस दौरान आप नेता ने बिजली संकट को लेकर भी यूपी सरकार पर निशाना साधा. 

चंदौली मामले में सीबीआई जांच हो- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि यूपी में क्या हो रहा समझ नहीं आ रहा,  सरकार बुलडोजर चलाकर वाहवाही लूट रही है. यूपी में जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो लोगों को न्याय कहां से मिलेगा. उन्होंने कहा कि अगर थाने ही पुलिसिया आतंक के अड्डा बन जाएंगे तो लोगों को न्याय की उम्मीद करना बेकार है. चंदौली मामले पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है.  यूपी के सभी जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी की मांग है की ललितपुर और चंदौली के मामले में सीबीआई से जांच कराई जाए. 

चंदौली घटना के आरोपियों पर जल्द से जल्द हो कार्रवाई- संजय सिंह
चंदौली में हुई घटना को लेकर  संजय सिंह ने आगे कहा कि जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि चंदौली में वे निशा यादव के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे हैं. वहीं बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने कहा कि बग्गा के खिलाफ पांच नोटिस जारी किए गए थे जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया. पंजाब पुलिस अपना काम कर रही है.

यूपी में बिजली संकट को लेकर संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा
आप नेता ने यूपी में बिजली संकट को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा. वहीं उन्होंने बिजली की बढ़ती कीमत को लेकर सरकार को घेरा. संजय सिंह ने कहा कि कोयले का उत्पादन 27 फ़ीसदी बढ़ा है, तो फिर कोयले का संकट कहां से पैदा हुआ. संजय सिंह ने कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी 1 जुलाई से तिरंगा शाखा का आयोजन करेगी. आप ने 10,000 तिरंगा शाखा बनाने का  लक्ष्य रखा है. 
ये भी पढ़ें

CM Yogi Ayodhya Visit: सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन, योजनाओं की समीक्षा के बाद दलित के घर करेंगे भोजन

नितीश कुमार उपाध्याय वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में बतौर Associate Producer कार्यरत हैं और लगभग चार वर्षों से संस्थान से जुड़े हुए हैं. इस समय वे डिजिटल असाइनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं. हाइपरलोकल कंटेंट आइडिएशन, ऑडियंस इंगेजमेंट स्ट्रैटेजी, वायरल वीडियो, ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर ध्यान रखते हैं. चुनावी अवधि के दौरान, एबीपी न्यूज़ के लिए विशेष "पत्रकारों का एग्जिट पोल" प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी इनके पास रहती है. समय-समय पर ABPLIVE के लिए एंकरिंग और रिपोर्टिंग की भूमिका में भी नजर आते हैं. नितीश ने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली (AIMC) से मास कम्युनिकेशन में 2021 में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फैक्ट चेक और डिजिटल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- nitishu@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @nitishupadhyay_

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget