एक्सप्लोरर

Bareilly News: पूर्व बीजेपी विधायक के घर तोड़फोड़, नौकर पर फायरिंग, पप्पू भरतौल ने बताई हमले की यह वजह

UP Crime News: राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के बेटे के मुताबिक हमलावर ने स्कूटी और इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ की और नौकर पर फायरिंग की. उनका कहना है कि हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया.

बरेली: बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के घर पर बुधवार सुबह हमला हुआ. हमलावर ने उनके नौकर पर फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी दी. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. इस मामले में बारादरी पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी, घर में घुसकर हमला करने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है. पप्पू भरतौल का कहना है कि लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से परेशान हैं, इसलिए उनकी हत्या की साजिश की जा रही है.

बीजेपी नेता के बेटे ने क्या बताया

पप्पू भरतौल के बेटे हिमांशु मिश्रा ने बताया कि घटना बारादरी की आशियाना कालोनी स्थित भरतौल निवास की है. पिता रोजाना सुबह पांच बजे अकेले टहलने निकलते हैं. दस नवंबर को वह टहलने नहीं गए. इसी दिन सुबह करीब सवा पांच बजे एक बदमाश घर में घुस आया. घर में घुसते ही आते ही वह पापा व मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा. घर के सदस्यों ने खिड़की से देखा तो वह बाहर रखी कुर्सियां तोड़ रहा था.

बीजेपी नेता के बेटे के मुताबिक हमलावर ने स्कूटी और इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ की. बदमाश ने खिड़की के पास खड़े नौकर को निशाना बनाते हुए फायर किया. हमलावर जाते-जाते धमकी दे गया कि पूर्व विधायक को जान से हाथ धोना पड़ेगा. उसने उनकी राजनीति खत्म करने की भी धमकी दी. बदमाश के दुस्साहस से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई. आस-पास के लोगों के इकट्ठा होने के बाद पप्पू भरतौल ने घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

एक कैमरे में एक व्यक्ति इनोवा गाड़ी से उतरते दिख रहा है. वह हाफ पैंट व टी-शर्ट पहने हुआ था. नंगे पैर था. आते ही सबसे पहले उसने कुर्सियां तोड़नी शुरू की और धमकियां देता रहा. सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी का नंबर कैद नहीं हुआ है. बारादरी पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की सुराग में जुटी है. फुटेज में बदमाश का चेहरा साफ नहीं है. पूर्व विधायक पप्‍पू भरतौल ने कहा कि मेरी किसी व्यक्ति से दुश्मनी नहीं है. लेकिन मेरी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से हत्या की साजिश रची जा रही है.

यह भी पढ़ें

UP By-Election:साढ़े चार दशक में पहली बार, रामपुर के चुनाव में आजम खान परिवार से नहीं कोई कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget