एक्सप्लोरर

उत्तराखण्ड सरकार का ऐलान: प्लास्टिक मुक्त होने वाले नगर निकायों को मिलेगा इनाम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वच्छता अभियान को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जिस शहर का नगर निगम प्लास्टिक फ्री होगा, उसे सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड में सबसे पहले प्लास्टिक मुक्त होने वाले नगर निगम को एक करोड़ रुपए का इनाम दिया जायेगा । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल यहां स्वच्छता सर्वेंक्षण संबंधी एक कार्यक्रम के दौरान इस संबंधी घोषणा की । रावत ने कहा कि सबसे पहले प्लास्टिक मुक्त होने वाली नगर पालिका को 75 लाख रुपए और नगर पंचायत को 50 लाख रूपये की राशि बतौर इनाम दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भारत में प्रथम 100 में आने वाले प्रदेश के निकायों को एक करोड़ रुपए तथा राज्य में पहले तीन स्थान पर आने वाले नगर निकायों को पहले की तुलना में तिगुनी पुरस्कार राशि की जायेगी। फिलहाल प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले नगर निगमों को क्रमशः 20 लाख, 15 लाख और 10 लाख रुपए मिलते हैं लेकिन अब 60 लाख, 45 लाख और 30 लाख रुपए दिए जाएंगे। नगर पालिकाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर क्रमशः 15 लाख, 10 लाख और सात लाख रुपए की धनराशि मिलती थी, जो अब बढ़ाकर 45 लाख, 30 लाख और 21 लाख रुपए कर दी गयी है। इसी प्रकार, प्रथम तीन स्थान पर आने वाली नगर पंचायतों को मिलने वाली धनराशि क्रमशः 10 लाख, आठ लाख एवं पांच लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख, 24 और 15 लाख रुपये कर दी गयी है । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छता रैंकिंग के तहत प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले क्रमश: रुड़की नगर निगम, काशीपुर नगर निगम और हल्द्वानी नगर निगम को सम्मानित किया और उन्हें पुरस्कार राशि प्रदान की। ये तीनों नगर निगम स्वच्छता और अवस्थापना से संबंधित कार्यों के लिए क्रमशः एक करोड़, 75 लाख एवं 50 लाख रुपए तक की लागत के प्रस्ताव भी सरकार को भेज सकते हैं । रावत ने प्रथम तीन स्थानों पर रहे नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को भी इस अवसर पर सम्मानित और पुरस्कृत किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget