एक्सप्लोरर

शिक्षा मंत्री का ये कैसा दर्द, शिक्षकों से मांगी माफी, कहा-जब तक शिक्षा मंत्री हूं, नहीं होने दूंगा अन्याय

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने एक बयान देकर अपने विभाग पर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं। शिक्षा मंत्री ने उन अध्यापकों से माफी मांगी है जिनका ट्रांसफर नहीं हो पाया। यही नहीं उन्होंने लाचारी भरे लहजे में कहा कि वे अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

देहरादून, एबीपी गंगा। सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के दिल में ना जाने ऐसा कौन सा दर्द है जो उनके हाव-भाव और उनकी बातों से बाहर निकल रहा है। दरअसल शिक्षा मंत्री ने राज्य के उन सभी शिक्षकों से माफी मांगी है जिनसे वो ट्रासंफर एक्ट के तहत न्याय नहीं कर पाये हैं। शिक्षा मंत्री का कहना है कि जब तक वो शिक्षा मंत्री हैं सूबे की शिक्षा व्यवस्था के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। शिक्षा मंत्री के इस बायान का साफ मतलब है कि उन्होंने ट्रांसफर एक्ट पर सवाल खड़ा किया है। इन दिनों शिक्षा मंत्री एक अजीब की कशमकश में नजर आ रहे हैं। आज मीडिया से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बड़े दर्द के साथ उस शिक्षकों से माफी मांगी जिनके साथ वो फीस एक्ट लागू होने के बाद भी न्याय नहीं कर पाये हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि 15-20 सालों से सुदूर दर्गम में अपनी सेवाएं देते आ रहे शिक्षकों ने जो उम्मीद ट्रांसफर एक्ट से लगाई थी उसके बाद भी मैं उन्हें न्याय नहीं दे पाया हूं उसके लिए मुझे हृदय से दुख है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि वो तमाम शिक्षक जो जवानी पर पहाड़ में अपनी सेवाएं देने गये थे लेकिन बुढापा आने के बाद भी उनकी किसी ने सुनी नहीं उस सभी से हृदय से माफी मांगना चाहता हूं। फीस एक्ट : सचिव शिक्षा से मंत्री पांडे नाराज, सीएम से करेंगे शिकायत शिक्षा मंत्री एनसीईआरटी और फीस एक्ट सही तमाम विषयों पर शासन स्तर के अधिकारियों से नाराजगी जताई है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा में माफिया गर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ काम किया है और अब ये सब एक होकर उनके खिलाफ काम कर रहें है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वो एक गरीब पिता के बेटे हैं और पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है और वो इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। शिक्षा मंत्री की ये बात सीधे सीधे किस ओर इशारा कर रही है कहा नहीं जा सकता है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे अपने ही विभाग में हो रही तमाम तरह की गतिविधियों से नाराज हैं, अधिकारी उन की सुन नहीं रहे हैं या फिर ये बयान किसी और राजनीतीक हलचल की ओर इशारा कर रहे हैं इस तरह के तमाम कयास आज दिये शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बायान के बाद लगाये जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वो प्रदेश में फीस एक्ट लागू करने को लेकर किसी भी हद तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किताबों को लेकर माफियागर्दी फैली थी जिस पर उन्होंने फीस एक्ट के जरिए लगाम लगाने की कोशिश की थी लेकिन सचिव शिक्षा ने इस संबध में तत्परता नहीं दिखाई है जिसकी शिकायत वो मुख्यमंत्री से करेंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget